जमशेदपुर.झारखंड की धरती पर इतिहास रचते हुए, भारत के गौरव, वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर और अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्टिस्ट अमित मोदक ने एक क्रांतिकारी कदम उठाया है। उन्होंने यूरोप से एक विश्व प्रसिद्ध हॉलीवुड ट्रेनर को झारखंड आमंत्रित किया है, जो अब यहां की गरीब बच्चियों को बिल्कुल निशुल्क ट्रेनिंग देंगे।
यह वही ट्रेनर हैं जिन्होंने हॉलीवुड अभिनेता साइमन कूक (Ip Man फिल्म फेम) को प्रशिक्षित किया है। अब पहली बार यह उच्च स्तरीय ट्रेनिंग झारखंड की बच्चियों को दी जाएगी — जो अपने आप में एक ऐतिहासिक क्षण है।

अमित मोदक की सोच:
“मैंने खुद गरीबी से शुरुआत की थी। एक वक्त ऐसा भी था जब कोच को फीस देने के लिए पैसे नहीं थे। इसलिए आज मैं चाहता हूं कि किसी बच्चे का सपना सिर्फ पैसों की वजह से अधूरा न रह जाए।”

इस पहल की खास बातें:
झारखंड में पहली बार हॉलीवुड लेवल की ट्रेनिंग
गरीब बच्चियों को मुफ्त आत्मरक्षा प्रशिक्षण
लड़कियों को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाने की दिशा में बड़ा कदम
झारखंड को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान
यह अवसर झारखंड के लिए गर्व का विषय है, जहां इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय कोच पहली बार आ रहे हैं। अगर झारखंड सरकार ऐसे प्रयासों को समर्थन दे, तो राज्य की खेल क्षमता कई गुना बढ़ सकती है।
अमित मोदक का यह प्रयास न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश की बेटियों के लिए प्रेरणा बनेगा।

