BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अमित शाह ने राहुल गांधी को दी चुनौती, कहा- जानें कानून का मतलब

by bnnbharat.com
January 4, 2020
in समाचार
अमित शाह ने राहुल गांधी को दी चुनौती, कहा- जानें कानून का मतलब
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को लेकर देशभर में विरोध चल रहें है. एक तरफ सरकार की तरफ से इस कानून को लेकर लगातार सफाई दी जा रही है तो वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि भले ही सभी विपक्षी दल एकजुट हो जाएं लेकिन भाजपा नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेगी और इसे रद्द नहीं करेगी.

राजस्थान के जोधपुर में सीएए के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि पार्टी कड़ी मेहनत करेगी और युवाओं व अल्पसंख्यकों तक पहुंच बनाकर उन्हें समझाएगी कि सीएए को नागरिकता छीनने के लिए नहीं, बल्कि अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से धार्मिक रूप से उत्पीड़ित अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने के लिए लाया गया है.

जोधपुर के आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में सीएए और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए बुलाई गई रैली में शाह ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को भी चुनौती दी कि अगर उन्होंने कानून का अध्ययन नहीं किया है, तो उन्हें इसका पता लगाना चाहिए कि इस कानून का क्या मतलब है.

अमित शाह ने कहा, ‘राहुल बाबा, अगर आपने सीएए कानून पढ़ा है, तो कहीं पर भी चर्चा करने के लिए आ जाएं और अगर नहीं पढ़ा है तो मैं इटालियन भाषा में इसका अनुवाद करके भेज देता हूं, उसको पढ़ लीजिए.’

अमित शाह ने कहा, ‘सीएए को तीन राष्ट्रों से उत्पीड़ित अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने के लिए पेश किया गया है.’ उन्होंने देश के युवाओं को गुमराह करने के लिए सीएए पर गलत अभियान शुरू करने का आरोप लगाते हुए कहा कि हमने लोगों तक पहुंचने और उन्हें इसके बारे में जागरूक करने का फैसला किया है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सभी कल्याणकारी योजनाओं को समय सीमा के भीतर पूर्ण करें: उपायुक्त

Next Post

अब्दुल सत्तार ने दिया राज्यमंत्री पद से इस्तीफा

Next Post
अब्दुल सत्तार ने दिया राज्यमंत्री पद से इस्तीफा

अब्दुल सत्तार ने दिया राज्यमंत्री पद से इस्तीफा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d