BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अमित शाह ने बंगाल के बोलपुर में किया रोड शो

by bnnbharat.com
December 20, 2020
in समाचार
अमित शाह ने बंगाल के बोलपुर में किया रोड शो
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता:-केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को पश्चिम बंगाल में अपने दूसरे दिन के दौरे के दौरान भी ममता बनर्जी पर जमकर बरसे. अमित शाह ने बोलपुर में हनुमान मंदिर से स्टेडियम मार्ग पर बोलपुर सर्किल तक रोड शो किया. शाह को देखते ही उमड़ी भीड़ ने जय श्रीराम का जयघोष किया.वहीं रोड शो के दौरान जुटी भीड़ से शाह ने कहा कि ममता दीदी को आपने 10 साल तक मौका दिया, एक बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी विश्वास करके देखें. शाह ने कहा कि रोड शो में इतनी भीड़ देकर एक बात तो तय है कि बगाल की जनता भी बदलाव चाहती है. बीरभूम में रोड शो के बीच अमित शाह ने ट्वीट किया कि बंगाल में बदलाव की तड़प है.शाह ने कहा कि आज का जैसा रोड शो मैंने पहले कभी नही देखा. ये रोड शो बंगाल की जनता का नरेंद्र मोदी जी के प्रति विश्वास को दिखाता है. ये जनता का ममता दीदी के प्रति गुस्से का प्रतीक है. शाह ने बंगाल की जनता से कहा कि आपने कांग्रेस को मौका दिया, कम्युनिस्टों को मौका दिया, tmc को मौका दिया है. एक बार भाजपा को मौका दीजिये, हम 5 साल में सोनार बांग्ला बना कर रहेंगे.शाह ने बंगाल में घुसपैठ बंद करने के लिए बदलाव होगा. उन्होंने कहा कि अगर हम सत्ता में आए तो बंगाल के विकास के लिए काम करेंगे. बता दे कि अमित शाह के इस रोड शो में पश्चिम बंगाल के अन्य नेता भी शामिल हैं, उनके साथ कैलाश विजयवर्गीय, दिलीष घोष समेत कई दूसरे नेता शामिल हैं.रोड शो बोलपुर से होते हुए हनुमान मंदिर से लेकर डाक बंगला तक चलेगा, इन जगहों की दूरी सिर्फ 2 किलोमीटर है लेकिन लोगों की इतनी भीड़ है कि शाह का रोड शो बहुत धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है. रोड शो से पहले शाह शांतिनिकेतन पहुंचे. शाह यहां से सीधे विश्व भारती विश्वविद्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने विश्वकवि रवीन्द्र नाथ टैगोर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि दी. वह संग्रहालय और संगीत भवन भी गए. केंद्रीय मंत्री बाद में बंगलादेश भवन गए और इंडो-बंगला सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जुड़े अधिकारियों से बातचीत की. शह ने बॉउल वासुदेव दास के रतनपल्ली स्थित घर पर दोपहर का खाना खाया. खाने से पहले बॉउल कलाकार उनके सम्मान में बॉउल गीत प्रस्तुत किए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बाउल गायक बासुदेव के घर पहुंच अमित शाह ने किया भोजन

Next Post

कांग्रेस ने बीजेपी नेताओं के वंशवाद की सूची जारी की

Next Post
कांग्रेस ने बीजेपी नेताओं के वंशवाद की सूची जारी की

कांग्रेस ने बीजेपी नेताओं के वंशवाद की सूची जारी की

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d