BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अमित शाह को नहीं पता है बंगाल का इतिहास, ममता ने बनाई थी पार्टी: कांग्रेस

by bnnbharat.com
December 19, 2020
in समाचार
तृणमूल कांग्रेस ने शुरू किया ‘भाजपा हटाओ बेटी बचाओ’ अभियान
Share on FacebookShare on Twitter

पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में जुबानी जंग तेज होती जा रही है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हमले के बाद अब तृणमूल कांग्रेस ने पलटवार किया है. टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि अमित शाह को बंगाल के राजनीतिक इतिहास के बारे में नहीं पता है. कांग्रेस से निकाले जाने के बाद ममता बनर्जी ने नई पार्टी बनाई थी. अमित शाह को नहीं पता कि ममता बनर्जी ने कांग्रेस नहीं छोड़ी थी.

बता दें कि मिदनापुर में रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने ममता बनर्जी पर निशाना साधा था. अमित शाह ने कहा कि ममता बनर्जी कहती हैं कि बीजेपी दूसरी पार्टियों से लोगों को लेती है. मैं ममता बनर्जी को उन दिनों की याद दिलाना चाहता हूं, जब वो कांग्रेस में थीं. उन्होंने कांग्रेस छोड़कर तृणमूल कांग्रेस बनाई तो वो दलबदल नहीं था क्या. 

अमित शाह की रैली समाप्त होने के बाद टीएमसी के कल्याण बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि सबसे भ्रष्ट पार्टी की जनसभा समाप्त हुई. जब अमित शाह ने बोलना शुरू किया तो हमने देखा कि मैदान आधा खाली था. लोगों को पता है कि वो सिर्फ झूठ बोलते हैं.

कल्याण बनर्जी ने कहा कि जब अमित शाह वंशवाद की बात करते हैं तो वो अधिकारी परिवार (शुभेंदु अधिकारी) को भूल जाते हैं. यही नहीं कैसे आपके (अमित शाह) बेटे को बीसीसीआई में एंट्री मिली. कल्याण बनर्जी ने कहा कि सिर्फ किसानों के घर में खाना खाने से कोई किसान का नहीं हो जाता. बीजेपी दंगाइयों की पार्टी है. 

टीएमसी सांसद ने कहा कि मैं ये भी साफ कर दूं कि ममता बनर्जी के परिवार का कोई भी सदस्य मुख्यमंत्री नहीं बनेगा. ये बंगाल की जनता है जो मुख्यमंत्री को चुनती है. शुभेंदु अधिकारी पर निशाना साधते हुए कल्याण बनर्जी ने कहा कि अगर वो इतने ही बड़े नेता हैं तो वो 1996, 2001 और 2004 का चुनाव क्यों हारे. अधिकारी परिवार की साख क्या है. आज शुभेंदु अधिकारी अमित शाह के चरणों में गिर गए. पिछले एक दशक से ऐसा ही वो ममता बनर्जी के लिए कर रहे थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अचानक गिरी फैक्ट्री की छत, 4 मजदूरों की मौत

Next Post

नावाडीह प्रखंड अंतर्गत दिनांक 21 एवं 22 दिसंबर 2020 को दो दिवसीय राजस्व शिविर का आयोजन प्रखण्ड के राजस्व ग्राम के पंचायत भवनों में किया गया है

Next Post
नावाडीह प्रखंड अंतर्गत दिनांक 21 एवं 22 दिसंबर 2020 को दो दिवसीय राजस्व शिविर का आयोजन प्रखण्ड के राजस्व ग्राम के पंचायत भवनों में किया गया है

नावाडीह प्रखंड अंतर्गत दिनांक 21 एवं 22 दिसंबर 2020 को दो दिवसीय राजस्व शिविर का आयोजन प्रखण्ड के राजस्व ग्राम के पंचायत भवनों में किया गया है

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d