BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पश्चिम बंगाल के दौरे पर अमित शाह

by bnnbharat.com
December 18, 2020
in समाचार
दिल्ली को मिलेंगे 500 रेलवे कोच, 3 गुना बढ़ेगी टेस्टिंग: अमित शाह
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्‍ली: पश्चिम बंगाल में 2021 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश में चुनावी माहौल तैयार करने में लगी है. इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को अपने दो दिवसीय दौरे की शुरुआत करेंगे. शाह के इस दौरे के दौरान राज्य के पूर्व मंत्री और टीएमसी नेता शुवेंदु अधिकारी के बीजेपी में शामिल होने की संभावना है.

अमित शाह एक राजनीतिक रैली को संबोधित करेंगे और मिदनापुर में एक किसान के घर पर दोपहर का भोजन करेंगे. दिलचस्प बात यह है कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पूर्व नेता शुवेंदु अधिकारी का पार्टी में शामिल होने का कार्यक्रम भी मिदनापुर में ही होने की संभावना है, जो ममता बनर्जी की पूर्व करीबी का घरेलू मैदान है.

1921 में रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा स्थापित – विश्व भारती विश्वविद्यालय जाने के कुछ घंटे बाद बीरभूम में अमित शाह रविवार को रोड शो करते नजर आएंगे.

रिपोर्टों के अनुसार, गृह मंत्री से आस-पास के मंदिरों का दौरा करने और स्थानीय लोगों के साथ दोपहर का भोजन करने की उम्मीद है. शनिवार को वह एक किसान के घर जाएंगे और रविवार दोपहर का भोजन बौल गायक के घर पर होगा.

युद्धस्‍तर पर बीजेपी का पश्चिम बंगाल अभियान

आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों पर नज़र रखने के साथ भाजपा राज्य में अपने अभियान को युद्धस्तर पर आगे बढ़ा रही है. केंद्रीय मंत्रियों, एक डिप्टी सीएम और केंद्रीय नेताओं को वहां पर तैनात कर रही है और प्रत्येक को छह से सात लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र सौंप रही है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस सप्ताह के अंत में राज्य में होंगे, जबकि उनके सहयोगी गजेंद्र शेखावत, संजीव बाल्यान, प्रहलाद पटेल, अर्जुन मुंडा और मनसुख मंडाविया अगले कुछ दिनों में प्रदेश की यात्रा करेंगे.

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नरोत्तम मिश्रा को भी पश्चिम बंगाल में जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल पहले ही पुष्टि कर चुके हैं कि उन्हें पश्चिम बंगाल में पार्टी की चुनावी तैयारियों का प्रभार दिया गया है.

रिपोर्ट के अनुसार ये सभी नेता 19 दिसंबर को गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में एक बैठक में भाग लेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सांसद की पहल पर 2 लाख के इलाज का बिल माफ

Next Post

UP के 6 किसानों को 50 हजार का नोटिस

Next Post
किसानों ने सभी टोल प्लाजा पर किया कब्जा, भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात

UP के 6 किसानों को 50 हजार का नोटिस

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d