BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अमित शाह, राजनाथ ने पुलवामा के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

by bnnbharat.com
February 14, 2020
in Uncategorized
अमित शाह, राजनाथ ने पुलवामा के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

अमित शाह, राजनाथ ने पुलवामा के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: पिछले साल आज के दिन यानी 14 फरवरी को दोपहर तीन बजे आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने पुलवामा जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के काफिले पर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आत्मघाती हमला किया था. जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे. इस आतंकी घटना की पहली बरसी पर गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीआरपीएफ ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी है. अमित शाह ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि भारत हमेशा अपने बहादुरों और उनके परिवारों का आभारी रहेगा जिन्होंने मातृभूमि की संप्रभुता और अखंडता के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘मैं पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि देता हूं. भारत हमेशा अपने बहादुरों और उनके परिवारों का आभारी रहेगा जिन्होंने मातृभूमि की संप्रभुता और अखंडता के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया.’

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि भारत उनके बलिदान को कभी नहीं भूल पाएगा. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘2019 में आज के दिन पुलवामा (जम्मू-कश्मीर) में हुए नृशंस हमले के दौरान अपने कर्तव्य पथ पर चलते हुए शहीद जवानों को श्रद्धांजलि. भारत उनके बलिदान को कभी भूल नहीं पाएगा. संपूर्ण राष्ट्र आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है और हम इस खतरे के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं.’

अपने वीर जवानों को याद करते हुए सीआरपीएफ ने कहा कि हम न भूले हैं और न ही माफ करेंगे. सीआरपीएफ ने ट्वीट करके कहा, ‘तुम्हारे शौर्य के गीत, कर्कश शोर में खोए नहीं. गर्व इतना था कि हम देर तक रोए नहीं. हम भूले नहीं हैं, हम माफ नहीं करेंगे. हम अपने भाइयों को सलाम करते हैं जिन्होंने पुलवामा में राष्ट्र की सेवा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी. हम अपने बहादुर शहीदों के परिवारों के साथ मजबूती से खड़े हैं.’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

BIT मेसरा का प्रबंधन, अनुशासन और स्टूडेंट्स का भविष्य उज्ज्वल है : हेमंत सोरेन,

Next Post

अवैध संबंध के शक में पति ने की पत्नी की हत्या

Next Post
अवैध संबंध के शक में पति ने की पत्नी की हत्या

अवैध संबंध के शक में पति ने की पत्नी की हत्या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d