BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मोदी और राहुल बाबा में एक को चुन लें-अमित शाह

by bnnbharat.com
October 13, 2019
in समाचार
मोदी और राहुल बाबा में एक को चुन लें-अमित शाह
Share on FacebookShare on Twitter

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच जोर आजमाइश शुरू हो गई है. ऐसे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह महाराष्ट्र के कोल्हापुर में विपक्ष पर जमकर बरसे हैं. अपनी जनसभा के दौरान उन्होंने राज्य विधानसभा को मोदी बनाम राहुल बनाने का भी प्रयास किया. उन्होंने लोगों से कहा कि आपको अगली बार मोदी और राहुल बाबा में से कौन चाहिए, चुनाव कर लीजिए. इसके साथ ही अमित शाह ने राहुल गांधी के उस बयान का भी जिक्र किया जिसमें उन्होंने बीजेपी नेताओं पर ‘चोला ओढ़कर खून की दलाली’ करने का आरोप लगाया था.

अमित शाह ने कहा कि, ‘महाराष्ट्र की जनता के सामने दो विकल्प हैं एक ओर मोदी जी, देवेंद्र फडणवीस और उद्धव ठाकरे जी के नेतृत्व में बीजेपी और शिवसेना है, तो दूसरी ओर राहुल बाबा और शरद पवार जी हैं. इन दोनों के बीच में महाराष्ट्र की जनता को निर्णय लेना है.’

इस दौरान वो मोदी सरकार की उपलब्धि गिनाने से भी नहीं चुके. उन्होंने कहा कि, ‘देश और महाराष्ट्र की जनता ने मोदी जी को 300 से अधिक सीटें दे दी और मोदी जी ने सांसद के पहले ही सत्र में 70 साल से देश की जनता के सीने में कश्मीर के अनुच्छेद 370 को लेकर जो कसक थी, उसे 5 अगस्त को उखाड़ फेंका.’ वहीं, इसके साथ ही बालाकोट एयर स्ट्राइक का जिक्र करते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि हमने बालाकोट एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक कर आतंकियों को उनके ठिकानों सहित बरबाद कर दिया और राहुल गांधी कहते हैं कि आप चोला ओढ़ कर खून की दलाली करते हैं.

वहीं, उन्होंने कांग्रेस-एनसीपी पर भ्रष्टाचार करने का आरोप भी लगाया. गृह मंत्री शाह बोले कि ‘जब कांग्रेस और एनसीपी की सरकार थी उस समय 70 हजार करोड़ की सिंचाई योजना का ऐलान हुआ था लेकिन एक भी किसान को पानी नहीं मिला, सारा पैसा भ्रष्‍ट नेताओं ने लूट लिया.’ अमित शाह ने कहा कि अगर आप बीजेपी और शिवसेना को एक बार फिर से पांच साल के लिए मौके देते हैं तो महाराष्ट्र आने वाले दिनों में टॉप पर होगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राजनीति में फिसड्डी रहे, चमका रहे क्रिकेट में किस्मत

Next Post

IMF के बाद वर्ल्ड बैंक ने भी दिया झटका, घटाया भारत की ग्रोथ रेट का अनुमान

Next Post
IMF के बाद वर्ल्ड बैंक ने भी दिया झटका, घटाया भारत की ग्रोथ रेट का अनुमान

IMF के बाद वर्ल्ड बैंक ने भी दिया झटका, घटाया भारत की ग्रोथ रेट का अनुमान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d