BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अमित शाह बोले , भाजपा के दबाव में ममता कर रही सरस्वती पूजा, बंगाल में फिर लगवाए जय श्री राम के नारे

by bnnbharat.com
February 18, 2021
in समाचार
ममता-केंद्र सरकार के बीच तकरार, डीजीपी-चीफ सेक्रेटरी ने  दिल्ली आने से किया इनकार
Share on FacebookShare on Twitter


रांचीः
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को दक्षिण 24 परगना में बीजेपी की परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाई. अमित शाह ने नामखाना में चुनावी सभा को संबोधित किया और कहा कि बीजेपी की सरकार बनने पर सभी मछुआरों को 6000 रुपये सालाना दिए जाएंगे. शाह ने टीएमसी पर निशाना साधते हुए कहा कि टीएमसी के गुंडों ने बीजेपी के 130 कार्यकर्ताओं को मार गिराया है. शाह ने कहा कि टीएमसी सरकार ने बंगाल में घुसपैठियों को जगह दी, हमारी सरकार एक-एक घुसपैठिये को बाहर निकाल देगी. बंगाल में दुर्गा पूजा करने के लिए आज अदालत में परमिशन लेनी पड़ती है. बीजेपी के दबाव के बाद ममता बनर्जी भी सरस्वती पूजन कर रही है, मुझे इससे बहुत खुशी हुई. जय श्री राम का नारा लगता है, तो दीदी बोलती है कि उनका अपमान करते हैं. अमित शाह ने टीएमसी को घेरते हुएरैली में जय श्री राम के नारे भी लगवाए. शाह ने कहा कि ये नारा हमारी यात्रा का प्रतीक है. बंगाल में तुष्टिकरण खत्म करेंगे ताकि लोग सरस्वती पूजा-राम नवमी को मना पाएं. बंगाल की हालत बदतर कर दी गई है, यहां बीजेपी की सरकार बनेगी तो केंद्र की मोदी सरकार के साथ डबल इंजन सरकार आगे बढ़ेगी. हमारी सरकार आने पर सरकारी कर्मचारी को सातवां वेतन आयोग देने का काम करेंगे. बीजेपी की सरकार बनने पर मछुआरों को हर साल 6000 रुपये दिए जाएंगे, जैसे किसानों को सम्मान निधि मिलती है. शाह ने कहा कि बंगाल के उत्तरायण मेले को अंतरराष्ट्रीय दर्जा देंगे. अमित शाह ने कहा कि टीएमसी के गुंडों ने 130 बीजेपी कार्यकर्ताओं को मारा है, बीजेपी की सरकार आएगी तो पाताल से ढूंढकर उन्हें सजा देंगे. अम्फान तूफान के बाद केंद्र सरकार ने जो पैसा भेजा, उसे टीएमसी के गुंडे खा गए. हमारी सरकार बनेगी तो इसकी हम जांच करेंगे. ममता सरकार सिर्फ भतीजा बढ़ाओ अभियान को चला रही है और आम लोगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है. बीजेपी नेता ने कहा कि चुनाव में हमारे 130 कार्यकर्ता मारे गए हैं, टीएमसी के राज में राजनीतिक हिंसा को बढ़ावा दिया जा रहा है. हर विधानसभा से बीजेपी की परिवर्तन यात्रा निकलेंगी, हमारा लक्ष्य टीएमसी की सरकार को उखाड़ फेंकना है. अमित शाह ने कहा कि केंद्र सरकार जो भी मदद भेजती है, उसे यहां की सरकार आम लोगों को नहीं देती है. इससे पहले कपिल मुनि आश्रम में आरती की और संतों से मुलाकात की. अमित शाह ने कहा कि हमारी सरकार आने पर गंगासागर को भी बड़ा तीर्थस्थल बनाएंगे. केंद्र सरकार की नमामि गंगा योजना अभी बंगाल में सही तरीके से काम नहीं कर पा रही है, लेकिन बीजेपी की सरकार बनते ही यहां काम तेज रफ्तार से किया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

महिला चार्टर्ड एकाउंटेंट्स के लिए सेमिनार कल

Next Post

विवाह के लिए दबाव बनाया तो फंदे से लटकी युवती, सुसाइड नोट में लिखा- मैं शादी नहीं करना चाहती

Next Post
बुढमु थाना में पदस्थापित सिपाही ने खुद को  गोली मारकर कर ली आत्मह्त्या

विवाह के लिए दबाव बनाया तो फंदे से लटकी युवती, सुसाइड नोट में लिखा- मैं शादी नहीं करना चाहती

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d