BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जम्मू-कश्मीर मतलब, PoK और अक्साई चीन भी उसका हिस्सा: अमित शाह

by bnnbharat.com
August 6, 2019
in समाचार
जम्मू-कश्मीर मतलब, PoK और अक्साई चीन भी उसका हिस्सा: अमित शाह
Share on FacebookShare on Twitter

जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल पर मंगलवार को लोकसभा में जब चर्चा शुरू हुई तो कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीच तीखी बहस हुई। कांग्रेस ने कुछ सवाल खड़े किए तो अमित शाह लोकसभा में भड़क गए और उन्होंने सीधा कह दिया कि वह कश्मीर के लिए जान भी दे देंगे। इतना ही नहीं अमित शाह ने सदन में कहा कि जब मैं जम्मू-कश्मीर बोलता हूं तो उसमें पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) भी आता है और अक्साई चीन भी आता है। लोकसभा में अमित शाह जब अपनी बात रख रहे थे, तो वह आक्रामक रुख में थे और विपक्ष पर खुलकर बरस रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कई बड़ी बातें कही….

1.    जम्मू-कश्मीर, भारत का अभिन्न अंग है। जब भी मैं जम्मू-कश्मीर कहता हूं तो पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) और अक्साई चीन भी इसके अंदर आता है। क्या कांग्रेस पीओके को भारत का हिस्सा नहीं मानती है। आप क्या बात कर रहे हैं, हम इसके लिए जान भी दे देंगे?

2.    आज के प्रस्ताव और बिल भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखे जाएंगे और यह महान सदन इस पर विचार करने जा रहा है।

3.    राष्ट्रपति ने एक संवैधानिक आदेश जारी किया है जिसके तहत भारत के संविधान के सारे अनुबंध जम्मू कश्मीर में लागू होंगे। साथ ही जम्मू कश्मीर को मिलने वाले विशेष अधिकार भी नहीं रहेंगे और पुनर्गठन भी किया जाएगा।

4.    गृह मंत्री ने कहा कि हम जम्मू-कश्मीर के लिए 2 केंद्र शासित प्रदेश लेकर आ रहे हैं जिसमें लद्दाख और जम्मू-कश्मीर होगी। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा होगी और चुना हुआ मुख्यमंत्री वहां काम करेगा।

5.    जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और इस पर कानून बनाने का अधिकार इस संसद को है।

आपको बता दें कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) पर पाकिस्तान ने कब्जा किया हुआ है, लेकिन भारत इसे जम्मू-कश्मीर का हिस्सा ही मानता है। जम्मू-कश्मीर की विधानसभा में PoK के लिए 24 विधानसभा सीटें खाली भी रखी गई हैं। वहीं अगर अक्साई चीन की बात करें तो ये जम्मू-कश्मीर के पूर्वी क्षेत्र का हिस्सा है और 1962 में चीन ने इस हिस्से पर अवैध रूप से कब्जा किया था।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

डेल स्टेन ने लिया टेस्ट क्रिकेट से संन्यास, साथियों ने स्टेन को बताया सच्चा चैम्पियन

Next Post

कश्मीरियों को भविष्य में केंद्र सरकार के फैसले का मिलेगा लाभ : मायावती

Next Post
कश्मीरियों को भविष्य में केंद्र सरकार के फैसले का मिलेगा लाभ : मायावती

कश्मीरियों को भविष्य में केंद्र सरकार के फैसले का मिलेगा लाभ : मायावती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d