BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अमित शाह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- भारत को मिल गई दो देशों से मुक्ति

by bnnbharat.com
October 10, 2019
in समाचार
अमित शाह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- भारत को मिल गई दो देशों से मुक्ति

Amit Shah targeted Rahul Gandhi, said - India got freedom from two countries

Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: हरियाणा के साथ महाराष्‍ट्र में भी विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. बीजेपी और कांग्रेस के साथ ही अन्‍य दलों के शीर्ष नेता लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं. इसी के चलते गुरुवार को बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह महाराष्‍ट्र के सांगली पहुंचे. यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्‍होंने जम्‍मू-कश्‍मीर से अनुच्‍छेद 370 हटाने के फैसले के बहाने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा है. उन्‍होंने कहा कि भारत को दो देश से मुक्ति मिल गई है. राहुल को आड़े हाथ लेते हुए उन्‍होंने कहा, ‘राहुल जी कहते हैं कि खून की नदियां बहेंगी, लेकिन अब पूरा कश्‍मीर शांत है.’

सांगली में जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यहां की जमीन पशु मेले के लिए जानी जाती है. उन्‍होंने नाना पाटिल को भी प्रणाम किया. इसके बाद उन्‍होंने मुख्‍य विपक्षी पार्टी कांग्रेस और राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथ लिया. बीजेपी अध्‍यक्ष ने कहा कि अनुच्‍छेद 370 को हटाने के फैसले का कांग्रेस और एनसीपी ने विरोध किया था, लेकिन इस मुद्दे पर आज पूरी दुनिया भारत के साथ है. उन्‍होंने कहा, ‘राहुल जी कहते हैं कि खून की नदियां बहेंगी, लेकिन पूरा कश्‍मीर शांत है. पूरी दुनिया अनुच्‍छेद 370 के मसले पर भारत के साथ है. वहीं, पाकिस्‍तान अकेला पड़ गया है.’

अमित शाह ने कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी को भी आड़े हाथ लिया. उन्‍होंने कहा कि राहुल गांधी अभी विपक्ष में आए हैं, लेकिन हम (बीजेपी) पूरा जीवन विपक्ष में रहे हैं. वर्ष 1971 के युद्ध के बाद इंदिरा गांधी को बधाई देने वाले पहले नेता अटल बिहारी वाजपेयी थी. उन्‍होंने कहा, ‘राहुल जी अगर गाली देना है तो मुझे दीजिए, मोदी जी को दीजिए, लेकिन भारत माता के टुकड़े मत कीजिए.’

अमित शाह ने भाषण के दौरान कांग्रेस-NCP के शासनकाल का भी उल्‍लेख किया. उन्‍होंने कहा, ‘आजादी के बाद उद्योग, कृषि, सिंचाई, दुग्‍ध उत्‍पादन आदि में महाराष्‍ट्र आगे था. प्रदेश में तकरीबन 15 साल तक कांग्रेस-NCP का शासनकाल रहा, जिसके कारण महाराष्‍ट्र नीचे जाने लगा. पिछले 5 वर्षों में बीजेपी की सरकार ने महाराष्‍ट्र को फिर से विकास के रास्‍ते पर लाया.’

चुनावी जनसभा को संबोधित करने के दौरान अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा का भी उल्‍लेख किया. उन्‍होंने कहा कि अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने भी पीएम मोदी को दुनिया का महान नेता माना. उन्‍होंने कहा कि उनकी सरकार ने सिर्फ सांगली जिले में ही किसानों का तकरीबन 3,700 करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया. इसके अलावा 1.17 लाख घरों में शौचालय बनावाए और 46 हजार महिलाओं को गैस का कनेक्‍शन दिया. साथ ही तकरीबन 38 हजार घरों में बिजली पहुंचाने का भी काम किया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

महाराष्ट्र : गड्ढे में फिसलकर गिरी महिला, ट्रक ने रौंदा

Next Post

भोजन की थाली में लगी आग, प्याज के बाद टमाटर का भी दाम 80 के पार

Next Post
भोजन की थाली में लगी आग, प्याज के बाद टमाटर का भी दाम 80 के पार

भोजन की थाली में लगी आग, प्याज के बाद टमाटर का भी दाम 80 के पार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d