BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

छत्तीसगढ़ दौरे पर अमित शाह, शहीद जवानों को देंगे श्रद्धांजलि

by bnnbharat.com
April 5, 2021
in Uncategorized
केंद्र सरकार ने कहा, सड़क अवरूद्ध करने के खिलाफ कानून का कोई प्रस्ताव नहीं
Share on FacebookShare on Twitter

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर और सुकमा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में शनिवार को नक्सली हमले में 22 जवानों के शहीद होने की घटना के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नक्सल प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेंगे तथा शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देंगे.

बस्तर क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार को यहां बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री शाह सोमवार सुबह साढ़े दस बजे बस्तर जिले के जगदलपुर हवाईअड्डा पहुंचेंगे तथा यहां पुलिस लाइन में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देंगे. केंद्रीय गृह मंत्री के रूप में शाह का यह पहली बार बस्तर क्षेत्र का दौरा है.

अधिकारियों ने बताया कि हमले में शहीद 14 जवानों को जगदलपुर में तथा अन्य जवानों को बीजापुर जिला मुख्यालय में श्रद्धांजलि दी जाएगी.

उन्होंने बताया कि शाह जगदलपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे तथा राज्य में नक्सलवाद की स्थिति की समीक्षा करेंगे.

अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री हेलीकॉप्टर से नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के बासागुड़ा में स्थित सीआरपीएफ के शिविर के लिए रवाना होंगे. शाह यहां सीआरपीएफ और पुलिस के जवानों के साथ बातचीत करेंगे तथा भोजन करेंगे.

उन्होंने बताया कि शाह बस्तर क्षेत्र का दौरा करने के बाद राजधानी रायपुर पहुंचेंगे तथा यहां घायल जवानों से मिलेंगे. बाद में वह दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर और सुकमा जिले की सीमा पर शनिवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बल के 22 जवान शहीद हो गए हैं तथा 31 अन्य जवान घायल हुए हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

तब तक मौत नहीं आएगी, जब तक भारत को विकसित देश न बना दूं: CM केजरीवाल

Next Post

फर्जीवाड़ा: 92 शिक्षकों के खिलाफ FIR दर्ज, फर्जी दस्तावेजों पर सालों से कर रहे थे नौकरी

Next Post
वन क्षेत्र की भूमि का अनुबंध करने वाले बिल्डरों के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज

फर्जीवाड़ा: 92 शिक्षकों के खिलाफ FIR दर्ज, फर्जी दस्तावेजों पर सालों से कर रहे थे नौकरी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d