BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अमित शाह ने किया अरुण जेटली की 6 फीट की मूर्ति का अनावरण

by bnnbharat.com
December 28, 2020
in समाचार
अमित शाह ने किया अरुण जेटली की 6 फीट की मूर्ति का अनावरण
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान में सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय अरुण जेटली की मूर्ति का अनावरण किया गया. अरुण जेटली स्टेडियम (फिरोज शाह कोटला मैदान) में होने वाले इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मूर्ति का अनावरण किया. 

इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, खेल मंत्री किरेण रिजीजू और वित्त राज्य मंत्री और BCCI के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहे. इस दौरान शाह ने कहा कि यह मेरे लिए बहुत ही सम्मान की बात है कि मुझे जेटली जी की प्रतिमा के अनावरण का मौका मिला. इस दौरान कार्यक्रम में जेटली के बेटे भी मौजूद रहे और उन्होंने मैदान के बाहर एक पौधा भी लगाया.

कार्य़क्रम में BCCI अध्यक्ष और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली, क्रिकेटर सुरेश रैना, शिखर धवन भी मौजूद रहे. बता दें कि जेटली की यह प्रतिमा 6 फीट की है. 1997 से 2013 तक DDCA के अध्यक्ष रहे अरुण जेटली का 2019 में बीमारी के बाद निधन हो गया था. उनकी सोमवार को जयंती भी थी. उनके निधन के बाद पिछले साल सितंबर में ही फिरोज शाह कोटला स्टेडियम का नाम बदलकर जेटली के नाम पर कर दिया गया था.

इस मूर्ति को लेकर ही हाल ही में विवाद हुआ है. पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज स्पिनर बिशन सिंह बेदी ने DDCA के इस फैसले के खिलाफ मोर्चा खोला था. इसके खिलाफ बेदी ने DDCA की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था और साथ ही कोटला मैदान में बने दर्शकों के स्टैंड से उनका नाम हटाने की मांग की थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अब रॉकेट्स और सेटेलाइट्स में लगेंगी ‘Made in India’ चिप्स

Next Post

गीला अफीम के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, भेजे गये जेल

Next Post
गीला अफीम के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, भेजे गये जेल

गीला अफीम के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, भेजे गये जेल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d