BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

महाराष्ट्र में मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे अमित शाह

by bnnbharat.com
February 7, 2021
in समाचार
केंद्र सरकार ने कहा, सड़क अवरूद्ध करने के खिलाफ कानून का कोई प्रस्ताव नहीं
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज महाराष्ट्र सिंधुदुर्ग के कुडाल में एसएसपीएम मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे. इस कॉलेज की स्थापना एक ट्रस्ट के द्वारा की गई थी. इस ट्रस्ट को भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने शुरू किया था. इस कॉलेज का उद्घाटन इसलिए भी काफी अहम है क्योंकि कुडाल में शिवसेना और भाजाप के बीच राजनीतिक वर्चस्व स्थापित करने का पुराना मुकाबला है. दोनों ही पार्टी यहां अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की कोशिश में रहती हैं.

इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जहां मल्टी स्पेशिएलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया था. इसी मेडिकल कॉलेज से अटैच कॉलेज का आज अमित शाह उद्घाटन करेंगे. यह उद्घाटन इससे पहले शनिवार को होना था लेकिन किसान के चक्का जाम की वजह से इस रविवार को करने का फैसला लिया गया. भाजपा नेता का कहना है कि कुडाल में भाजपा को मजबूती देने के लिहाज से अमित शाह की इस कॉलेज के उद्घाटन में मौजूदगी काफी अहम रहेगी. महाअघाड़ी की सरकार मुख्य रूप से रत्नागिरी पर ध्यान दे रही है और सिंधुदुर्ग को नजरअंदाज कर रही है, इसकी बड़ी वजह यह है कि यह मुख्य रूप से भाजपा का क्षेत्र है.

बता दें कि हाल ही में ठाकरे सरकार ने सिंधुदुर्ग के ओरस में नए सरकारी मेडिकल कॉलेज की घोषणा की थी. माना जा रहा था ऐसा इसलिए किया गया ताकि राणे को कड़ी चुनौती दी जा सके. यह मेडिकल कॉलेज राणे के ट्र्स्ट के कॉलेज से कुछ ही दूर पर स्थित है. राणे ने कहा कि प्रदेश भाजपा के अहम सदस्य और अमित शाह इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. हमारा हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज सभी सुविधाओं युक्त है. अस्पताल में 650 बेड हैं जबकि कॉलेज में 150 सीटें हैं. वहीं सरकार के ऐलान पर राणे ने कहा कि सरकार अपने पहले से स्थापित कॉलेज को संभाल नहीं पा रही है और अब इन्होंने सिंधुदुर्ग के लिए नए मेडिकल कॉलेज का ऐलान किया है, लेकिन किसी भी प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नेवी के जवान को चेन्नई से अगवा कर पालघर में जिंदा जलाया, इलाज के दौरान मौत

Next Post

हरियाणा के चरखी दादरी में किसानों की महापंचायत

Next Post
किसानों ने की दिल्ली कूच की कोशिश, पुलिस ने रोका

हरियाणा के चरखी दादरी में किसानों की महापंचायत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d