BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अमित शाह, योगी आदित्यनाथ और दिनेश लाल यादव निरहुआ कल झारखंड में

by bnnbharat.com
December 15, 2019
in समाचार
अमित शाह, योगी आदित्यनाथ और दिनेश लाल यादव निरहुआ कल झारखंड में

अमित शाह, योगी आदित्यनाथ और दिनेश लाल यादव निरहुआ कल झारखंड में

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भोजपुरी अभिनेता और गायक दिनेश लाल यादव निरहुआ सोमवार को झारखंड में चुनाव प्रचार करेंगे.

16 दिसंबर को अमित शाह दिन में 12 बजे बरहरवा के बरहरवा हाई स्कूल मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे.

दोपहर 2 बजे वह पोड़ैयाहाट के कामली बगीचा मैदान में दूसरी जनसभा करेंगे. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दिनेश लाल यादव निरहुआ भी झारखंड में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे.

योगी आदित्यनाथ 11 बजे जामताड़ा के गोड़े नाला मंडल स्थित बेवा ग्राउंड में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. यहां से वह बलबड़ा हाई स्कूल मैदान जायेंगे, जहां भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में हवा बनायेंगे.

गोरखनाथ पीठ के महंत योगी आदित्यनाथ साहिबगंज स्थित रेलवे मैदान में दोपहर 2 बजे तीसरी सभा को संबोधित करेंगे. योगी आदित्यनाथ के अलावा दिनेश लाल यादव निरहुआ की भी दो चुनावी सभाएं हैं. पहली सभा सारठ में, तो दूसरी सभा गोड्डा में होगी.

निरहुआ 11 बजे सारठ के जिरामनी मैदान में और 12:30 बजे गोड्डा के परसापनी मैदान में सभा करेंगे.

बॉक्स- दुमका में बोले मोदी : झामुमो ने झारखंड को पिछड़ेपन का प्रतीक बनाया, हम भारत की नयी पहचान से जोड़ रहे.

उल्लेखनीय है कि संथाल परगना में 20 दिसंबर को मतदान होना है. संथाल में झामुमो का किला भेदने के लिए भाजपा ने पूरा जोर लगा दिया है. रघुवर दास की अगुवाई वाली भाजपा सरकार ने संथाल परगना केंद्रित कई योजनाएं बनायी हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को संथाल परगना में जनसभा की.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, हालत गंभीर

Next Post

भारत का पाकिस्तान पर ‘विजय दिवस’ आज

Next Post
भारत का पाकिस्तान पर ‘विजय दिवस’ आज

भारत का पाकिस्तान पर 'विजय दिवस' आज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d