नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह का आज जन्मदिन है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें ट्वीट कर बधाई दी है. पूर्व बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं.
पीएम मोदी ने क्या लिखा?
पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा है, ”अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. देश के विकास के लिए वो जिस कर्मठता के साथ अपना योगदान दे रहे हैं, उसके सभी साक्षी हैं. बीजेपी को मजबूत बनाने में भी उनका योगदान काफी अहम है. ईश्वर उन्हें भारत की सेवा में लंबे और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद दे.”

