दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को हाल ही में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया था. जिसके बाद अब उनकी सेहत में सुधार हो रहा है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमित शाह की तबीयत पहले से ठीक है और वह धीरे-धीरे सुधर रहे हैं. सूत्रों का यह भी कहना है कि अगर शाह की सेहत इसी गति से सुधरती रही तो उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी.
गौरतलब है कि 2 अगस्त को शाह को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से 14 अगस्त को कोरोना जांच रिपोर्ट सकारात्मक आने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी. कोरोना संक्रमण से मुक्त होने के बाद होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उन्हें 17 अगस्त की रात को एम्स में भर्ती कराया गया था.

