झारखण्ड में अपने दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास के क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा 11बजे सेवा विमान से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची पहुंचे. उनके साथ राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह भी भी रांची पधारे हैं। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वह संगठन में जान फूंकेंगे .
लोक परंपरा के अनुसार हुआ भव्य स्वागत
एयरपोर्ट पर भाजपा के हजारों पुरुष और महिला कार्यकताओं ने उनका भव्य स्वागत किया .झारखंड के लोकपरम्परा के नृत्य ,गीत वाद्य यंत्रो की गूंज के बीच कार्यकर्ता उत्साहित दिखे. इस मौके पर रांची महानगर के संग भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिल जुलूस के साथ प्रदेश कार्यालय तक उनका स्वागत किया।
भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद अध्यक्ष ने श्रद्धा के साथ बिरसा चौक पर भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया .एयरपोर्ट पर स्वागत करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ प्रदेश सह प्रभारी रामविचार नेताम, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, दीपक प्रकाश ,सुनील सिंह, अनंत ओझा ,संजय सेठ ,रामचंद्र चंद्रवंशी, नवीन जायसवाल , दिनेशानंद गोस्वामी ,आदित्य साहू प्रदीप वर्मा, विरंची नारायण, जितुचरण राम ,सुबोध गुड्डू ,प्रतुल सहदेव, दीनदयाल वर्णवाल , जेबी तुबिद ,बालमुकुंद सहाय, संजीव विजय वर्गीय सहित कई दल के पदाधिकारी और हजारों कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही.
Also Read This : रांची : कोर कमिटी की बैठक शुरु,बैठक से पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा का किया स्वागत
भाजपा कोर कमेटी की बैठक में हिस्सा लिया
रांची में राजकीय अतिथिशाला में पार्टी कोर कमेटी में भी जे पी नड्डा का बुके देकर स्वागत किया गया .बैठक में समीक्षा के साथ साथ चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा की जायेगी.

