BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अमित खरे बने उच्च शिक्षा सचिव – स्कूली शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार

by bnnbharat.com
December 14, 2019
in Uncategorized
अमित खरे बने उच्च शिक्षा सचिव – स्कूली शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार
Share on FacebookShare on Twitter
रांची: निधि खरे उपभोक्ता मामलों की अतिरिक्त सचिव बनी सूचना एंव प्रसारण सचिव अमित खरे उच्च शिक्षा विभाग के नये सचिव होंगे. उन्हें स्कूली शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है.
शुक्रवार को केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी किया. अमित खरे का शिक्षा के क्षेत्र में काम करने का लंबा अनुभव रहा है. वे भारत सरकार के मानव संसाधन विभाग में साल 2008 से 2014 तक संयुक्त सचिव रह चुके हैं. जिस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण योजनाओं को धरातल पर उतारा गया.
इससे पूर्व वे झारखंड में शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव और रांची विश्वविद्यालय के वीसी के रुप में सफल पारी खेल चुके हैं. संयुक्त बिहार में मेधा घोटाला को रोकने की दिशा में शानदार काम का रिकॉर्ड है.
1997 में पहली बार बिहार में मेडिकल और इंजीनियरिंग की संयुक्त प्रवेश परीक्षा की शुरुआत अमित खरे ने कराई थी. इसके पीछे इनका विजन बिहार में जारी मेधा घोटाला को रोकना था. इस कोशिश का बेहतर परिणाम सामने आया.
अमित खरे भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1985 बैच के झारखंड कैडर के अधिकारी हैं. वे राज्य के विकास आयुक्त सहित महत्वपूर्ण विभागों का जिम्मा संभाल चुके हैं. वहीं केंद्र सरकार ने अतिरिक्त सचिव के रुप में हाल में प्रोन्नत निधि खरे को उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव बनाया है.
शुक्रवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गयी. निधि खरे 1992 बैच की आईएएस अधिकारी हैं. वे वन एंव पर्यावरण मंत्रालय में तैनात थी. खरे झारखंड कैडर की अधिकारी हैं. वे राज्य में कार्मिक, स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेवारी संभाल चुकी हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नरेंद्र मोदी का मतलब भ्रष्‍टाचार है: राहुल गांधी

Next Post

सरयू राय द्वारा ईवीएम को हैक करने के संबंध में दी गई सूचना तथ्यहीन : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

Next Post
सरयू राय द्वारा ईवीएम को हैक करने के संबंध में दी गई सूचना तथ्यहीन : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

सरयू राय द्वारा ईवीएम को हैक करने के संबंध में दी गई सूचना तथ्यहीन : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d