BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

महानायक का 77वां जन्म दिन आज

by bnnbharat.com
October 11, 2019
in Uncategorized
महानायक का 77वां जन्म दिन आज
Share on FacebookShare on Twitter

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का आज जन्मदिन है.11 अक्टूबर, 1942 को जन्मे अमिताभ बच्चन ने अपने जिंदगी में न केवल जबरदस्त फिल्मों से बल्कि अपने व्यवहार और अंदाज से भी खूब नाम कमाया. 77 वर्ष की उम्र में भी अमिताभ बच्चन अपने अंदाज से बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर्स को आसानी से मात दे सकते हैं. लेकिन बिग बी का लिवर सिर्फ 25 प्रतिशत ही काम करता है. इस बात का खुलासा खुद अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति के दौरान किया था.

बता दें कि फिल्मी करियर की शुरुआत में उन्हें लगातार 12 फ्लॉप फिल्में झेलनी पड़ी थीं. हालांकि, इसके बाद उन्होंने फिल्म जंजीर से बॉलीवुड में अपनी अलग ही पहचान बना ली. इसके अलावा अमिताभ बच्चन को उनकी भारी भरकम आवाज की वजह से ऑल इंडिया रेडियो ने भी रिजेक्ट कर दिया था. अमिताभ की फिल्मों की सबसे बड़ी खासियत उनके डायलॉग हुआ करते थे. ये ऐसे होते थे कि तुरंत लोगों की जुबान पर चढ़ जाते थे. कई डायलॉग तो हमारी जीवनशैली का ही हिस्सा बन चुके हैं. लेकिन अमिताभ बच्चन को उनकी बेहतरीन एक्टिंग के फिल्म दादा साहेब फाल्के पुरस्कार भी दिया गया है.

77 साल के अमिताभ आज भी किसी फिट हीरो की तरह काम करते हुए नजर आते हैं. बिग बी अपनी फिट बॉडी और एक्टिवनेस के कारण हमेशा सुर्खियों में रहते हैं.

इस उम्र में भी इतना फिट होना हर किसी के बस की बात नहीं होती. वह अपनी फिटनेस के जिरए कई लोगों को प्रेरित करते हैं. आज उनका 77वां जन्मदिन है. उन्हें फैंस और परिवार की शुभकामनाएं मिल रही हैं.

अमिताभ के फैन भले ही अपने दिन की शुरूआत चाय की चुसकी लेकर करते हो लेकिन आपको बता दें कि बिग बी न तो चाय पीते है और न ही कॉफी. चाय और कॉफी में कैफीन की मात्रा काफी होती है, जो एक उम्र के बाद काफी नुकसानदायक हो सकता है. इसका असर दिमाग और याददाश्त पर भी पड़ता है.

आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन ने अपनी किशोरावस्था से ही वर्कआउट करना शुरू कर दिया था. उन्हें एक्सरसाइज और योग करना बचपन से ही पसंद है. उनकी फिटनेस के पीछे वर्कआउट भी एक बड़ा कारण है. मशहूर फिटनेस ट्रेनर और डाइटीशियन वृंदा मेहता उनकी नियमित वर्कआउट में मदद करती हैं. अमिताभ रोजाना योग भी करते हैं. काम में चाहें वह जितना भी व्यस्त हों लेकिन वर्कआउट के लिए समय निकाल लेते हैं.

अमिताभ बच्चन न तो कोल्ड ड्रिंक्स पीते हैं और न ही सोडा. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वो कार्बोनेटेड ड्रिंक्स नहीं लेते हैं. कोल्ड ड्रिंक और पैकेट बंद फ्रूट ड्रिंक्स को कार्बोनेट किया जाता है और इसमें शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है इसलिए ये स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होते हैं.

पहले अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी जया बच्चन दोनों नॉन वेजेटेरियन थे लेकिन बाद में उन्होंने हेल्थ को ध्यान में रखते हुए शाकाहारी भोजन अपना लिया. बिग भी को उबली हुई सब्जियां खाना बहुत पसंद है. सब्जियों में उन्हें गोभी और भिंडी सबसे ज्यादा पसंद है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में आईईडी बम बनाने की सामग्री बरामद की

Next Post

पीयूष गोयल 8वीं मंत्रिस्तरीय बैठक में होंगे शामिल, RCEP पर होगी बातचीत

Next Post
पीयूष गोयल 8वीं मंत्रिस्तरीय बैठक में होंगे शामिल, RCEP पर होगी बातचीत

पीयूष गोयल 8वीं मंत्रिस्तरीय बैठक में होंगे शामिल, RCEP पर होगी बातचीत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d