BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अपने घर में ही आराम कर रहे हैं अमिताभ बच्चन, चिंता की कोई बात नहीं

by bnnbharat.com
February 28, 2021
in समाचार
अमिताभ बच्चन ने की ऑर्गेन डोनेट करने की अनाउंसमेंट
Share on FacebookShare on Twitter

मुम्बई: “मेडिकल कंडिशन. सर्जरी. कान्ट राइट.” आज आधी रात के बाद अमिताभ बच्चन द्वारा अंग्रेजी में लिखे गए इन चंद शब्दों के ब्लॉग से अमिताभ के तमाम फैन्स में चिंता की लहर दौड़ गयी. हर कोई जानना चाहता है कि 79 वर्षीय अमिताभ को क्या हुआ है, उनकी तबीयत कैसी है और वो किस अस्पताल में भर्ती हैं.सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अमिताभ बच्चन किसी अस्पताल में नहीं बल्कि इस वक्त अपने ही घर में हैं और आराम फरमा रहे हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अमिताभ की तबीयत को लेकर किसी तरह की चिंता करने की कोई बात नहीं है और सबकुछ नियंत्रण में हैं.बता दें कि अमिताभ द्वारा लिखे गये ब्लॉग के बाद अभी तक उनकी तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी मुहैया नहीं कराई गई है और तमाम कोशिशों के बावजूद इस संबंध में उनकी टीम की तरफ से अब तक कोई बयान भी नहीं आया है.गौरतलब है कि अमिताभ ने संक्षिप्त रूप से अपने‌ स्वास्थ्य को लेकर लिखे गये ब्लॉग से पहले ट्विटर पर भी सांकेतिक रूप से अपनी तबीयत के बारे में लिखा था जिससे आनेवाले दिनों में उनकी सर्जरी होने के बारे में पता चलता है. उन्होंने लिखा था – “कुछ जरूरत से ज्यादा बढ़ गया है, कुछ काटने पर सुधरने वाला है
जीवन काल का कल है ये, कल ही पता चलेगा कैसे रहे वे”.उल्लेखनीय है कि पिछले साल कोविड-19 का शिकार होने के बाद 11 जुलाई को अमिताभ बच्चन को मुम्बई के नानावटी अस्पताल में दाखिल कराया गया था. उसी दिन अभिषेक बच्चन भी कोरोना के चलते इसी अस्पताल में दाखिल हुए थे. अमिताभ के बेटे के बाद उनकी ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी नातिन आराध्या को भी कोरोना से ग्रस्त होने के चलते नानावटी में भर्ती कराना पड़ा था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

निवेशकों को पसंद आया इंडियन मार्केट, फरवरी में किया 23,663 करोड़ का निवेश

Next Post

चक्रधरपुर मंडल के डीआरएम ने राज्यपाल से की मुलाकात

Next Post
चक्रधरपुर मंडल के डीआरएम ने राज्यपाल से की मुलाकात

चक्रधरपुर मंडल के डीआरएम ने राज्यपाल से की मुलाकात

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d