BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अमिताभ बच्चन ने किया अपने नाम को लेकर खुलासा

by bnnbharat.com
October 9, 2019
in समाचार
अमिताभ बच्चन ने किया अपने नाम को लेकर खुलासा
Share on FacebookShare on Twitter

‘कौन बनेगा करोड़पति’ बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का टीवी शो हमेशा से चर्चा में रहा है. उनके शो का ये 11वां सीजन है. इस शो में प्रतिभागियों से सवाल पूछने के अलावा अमिताभ बच्चन अपनी जिंदगी के बारे में भी ढेरों खुलासे करते रहते हैंं. इस बार उन्होंने अपने नाम को लेकर बड़ी बात बोली है और अपनी जिंदगी के बेहद खास किस्से को बताया है.

हाल ही में शो की हॉट सीट पर बैठे एक कंटेस्टेंट ने अमिताभ बच्चन से उनका असली नाम पूछा. कंटेस्टेंट ने कहा  – ‘कितने लोगों को पता है कि आपके इस नाम के अलावा कुछ और नाम भी है ? क्योंकि जहां तक मैंने पढ़ा है और मुझे पता है आपका नाम पहले इंकलाब रखा गया था. उसके बाद आपका नाम अमिताभ बदला गया. ‘

कंटेस्टेंट के इस सवाल पर अमिताभ बच्चन कहते हैं कि इंकलाब का नाम रखने के पीछे एक कहानी है. इसके बाद अमिताभ बच्चन इंकलाब नाम से जुड़े किस्से को बताते हुए कहते हैं- ‘हमारी पैदाइश हुई 1942 में, उस वक्त गांधी जी का भारत छोड़ो आंदोलन बहुत प्रबल हुआ था. हर रोज हमारे शहर में आंदोलन होता था और लोग सड़कों पर निकलते थे वो नारे लगाते थे इंकलाब जिंदाबाद. ‘

अमिताभ बच्चन आगे बताते हैं- ‘उस वक्त हमारी माताजी 8वें महीने में गर्भ में थीं. जब उन्होंने देखा कि जुलूस निकला है तो वो भी दौड़ गईं और जुलूस में शामिल हो गईं. जब घर के पुरुषों को इस बारे में पता चला तो वो उन्हें ढूंढ कर वापस लाए और बहुत डांटा कि ऐसी अवस्था में आप कैसे चली गईं ? तब हमारे पिता जी के एक दोस्त थे जिन्होंने कहा कि यदि इनके लड़का पैदा हो तो उसका नाम इंकलाब रख देना. ‘

इसके बाद बिग बी ने अपने अमिताभ बच्चन नाम की सच्चाई को बताते हुए कहा- ‘वास्तविकता तो ये है कि सुमित्रानंदन पंत जो कि बहुत ही विख्यात लेखक और कवि थे जिस दिन मैं पैदा हुआ था, उसी दिन वह रहने के लिए हमारे घर आए हुए थे. उन्होंने हमें देखकर हमारा नामकरण किया कि ये अमिताभ हैं. इस तरह हमारा नाम पड़ा और कोई मेरा दूसरा नाम नहीं है. ‘ अमिताभ बच्चन ने इस तरह अपने नाम को लेकर खुलासा किया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Instagram ला रहा है शानदार फीचर, शॉपिंग से पहले ट्राई कर सकेंगे प्रोडक्ट

Next Post

फीकी रहेगी इस धनतेरस सोने की चमक, 50 फीसदी तक घट सकती है खरीदारी

Next Post
फीकी रहेगी इस धनतेरस सोने की चमक, 50 फीसदी तक घट सकती है खरीदारी

फीकी रहेगी इस धनतेरस सोने की चमक, 50 फीसदी तक घट सकती है खरीदारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d