BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जेएससीए में फिर अमिताभ चौधरी गुट का कब्जा, डॉ नफीस अख्तर बने अध्यक्ष

by bnnbharat.com
September 22, 2019
in Uncategorized
जेएससीए में फिर अमिताभ चौधरी गुट का कब्जा, डॉ नफीस अख्तर बने अध्यक्ष

The battle between former MP Ajay Maru and Dr. Nafees Akhtar for the post of JSCA President continues

Share on FacebookShare on Twitter

ब्यूरो चीफ,

रांची: झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के चुनाव में एक बार फिर अमिताभ चौधरी गुट ने परचम लहराया है. रविवार को हुए चुनाव में गुट के डॉ नफीस अख्तर ने पूर्व सांसद अजय मारू की टीम को भारी शिकस्त दी. उन्होंने अध्यक्ष पद का चुनाव जीत कर अजय मारू को पटखनी दी. गुट के सभी उम्मीदवारों ने अपनी-अपनी सीटें जीत ली हैं. आज जेएससीए अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव और कमेटी मेंबर को लेकर मत डाले गये. गुट से सचिव पद ले लिए संजय सहाय, कोषाध्यक्ष के लिए पार्थ सारथी सेन, संयुक्त सचिव के लिए राजीव बथान, कमेटी मेंबर के लिए राजेश सिंह, संजय पांडेय, श्रवण जाजोदिया, राजकुमार शर्मा और प्रिय वत्स दास उम्मीदवार थे. ये सभी जीत गये हैं. समाचार लिखे जाने तक इनके निर्वाचन की औपचारिक घोषणा नहीं की गयी थी.

सुबह आठ बजे से एक बजे तक डाले गये थे वोट

आज सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक जेएससीए के पदधारियों के लिए मत डाले गये. अध्यक्ष पद पर पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू और अमिताभ चौधरी गुट के डॉ नफीस अख्तर के बीच मुकाबला था. नफीस अख्तर ने 80 मतों से पूर्व सांसद को पराजित किया. दोनों गुटों के लिए अध्यक्ष का पद प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ था. आज हुए मतदान में कुल 672 मत पड़े, जबकि जेएससीए के कुल सदस्यों की संख्या 740 है. इसमें से 654 लाइफ मेंबर हैं, जबकि स्कूल सदस्य, जिला संगठन के सदस्यों की संख्या एक सौ के आसपास है. अजय मारू की टीम की तरफ से सचिव पद के लिए जानकी राम, कोषाध्यक्ष पद के लिए रणधीर विश्वास, संयुक्त सचिव के लिए दिवाकर सिंह, कमेटी मेंबर के लिए शब्बीर हुसैन, राजेश शर्मा, संजय विद्रोही, प्रदीप पॉल और उल्हास शाणे शामिल थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

वंदे मातरम स्वीकार नहीं, भारत में रहने का अधिकार नहीं : केंद्रीय मंत्री सारंगी

Next Post

डेंगू से निपटने के लिए सीएम केजरीवाल की अनोखी मुहिम

Next Post
डेंगू से निपटने के लिए सीएम केजरीवाल की अनोखी मुहिम

डेंगू से निपटने के लिए सीएम केजरीवाल की अनोखी मुहिम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d