BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अमिताभ ने शेयर की थ्रोबैक फोटो, कहा- जब पहली बार अपने पिता को रोते देखा…..

by bnnbharat.com
January 10, 2021
in समाचार
अमिताभ बच्चन ने की ऑर्गेन डोनेट करने की अनाउंसमेंट
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी जिंदगी में कई मौकों पर मौत को भी चकमा दिया है. आज से 38 साल पहले अमिताभ बच्चन के साथ सबसे बड़ा हादसा हुआ था. वे अपनी फिल्म कुली की शूटिंग के दौरान बुरी तरह जख्मी हो गए थे. उन्होंने लंबे समय तक अस्पताल में एक जंग लड़ी थी. उस हादसे के बारे में तो सभी जानते हैं. उस हादसे को याद करते हुए अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है.

जब रो पड़े थे अमिताभ के पिता

अमिताभ बच्चन के ट्विटर पर 45 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं. इस मौके पर एक्टर के एक फैन ने सोशल मीडिया पर थ्रोबैक फोटो शेयर की जिसमें अमिताभ बच्चन अपने पिता और अभिषेक संग नजर आ रहे हैं. उस फैन ने तो सिर्फ महानायक को बधाई दी थी, लेकिन एक्टर की तो पुरानी यादें ताजा हो गईं. उस फोटो को शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने पीछे की कहानी बयां की. वे बताते हैं- एक फैन बता रहे हैं कि मेरे 45 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं. लेकिन ये तस्वीर तो काफी कुछ और बयां करती है. ये वो समय था जब मैं कुली एक्सीडेंट के बाद ठीक होकर घर आया था. ये पहली बार था जब मैंने अपने पिता को टूटते हुए देखा. अभिषेक भी बड़ी चिंता में मुझे देख रहा था.

अमिताभ का भावुक पोस्ट

सोशल मीडिया पर बिग बी का ये भावुक पोस्ट वायरल हो गया है. तमाम फैन्स का भी वो दर्द ताजा हो गया जब वे लगातार सिर्फ एक्टर की सलामती की दुआ मांग रहे थे. इस वायरल फोटो पर फैन्स की तरफ से लगातार प्रतिक्रिया देखने को मिल रही हैं. अब कहने को तो ये पोस्ट 45 मिलियन फॉलोअर्स को लेकर थी, लेकिन यहां तो सभी का ध्यान फिर 38 साल पहले हुई उस घटना पर चला गया है.

महानायक की करियर में लंबी छलांग

वैसे उस एक घटना के बाद से अमिताभ बच्चन की जिंदगी में काफी बदलाव आ चुका है. उन्होंने अपने करियर में एक अलग ही मुकाम भी हासिल कर लिया है और अब पूरी दुनिया भी उन्हें एक लेजेंड के तौर पर देखती है. 78 साल की उम्र में भी एक्टर के पास काम की कोई कमी नहीं है. वे टीवी पर भी सक्रिय दिख रहे हैं और फिल्मों में भी उनका बोलबाला है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गणतंत्र दिवस के चीफ गेस्ट हो सकते हैं सूरीनाम के राष्ट्रपति

Next Post

1 अप्रैल से होगा ‘PF और रिटायरमेंट’ के नियमों में बदलाव

Next Post
1 अप्रैल से होगा ‘PF और रिटायरमेंट’ के नियमों में बदलाव

1 अप्रैल से होगा 'PF और रिटायरमेंट' के नियमों में बदलाव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d