बरकट्ठा: गोरहर पुलिस ने गौ तस्कर मास्टर माइंड को गिरफ्तार करने में एक बड़ी सफलता प्राप्त की. बताते चले कि बिहार से बंगाल के रास्ते गौ तस्करी का मास्टर माइंड अमजद खान को गोरहर पुलिस ने गिरफ्तार किया. पुलिस अधीक्षक हजारीबाग कार्तिक एस ने टीम बनाकर एसडीपीओ बरही मनीष कुमार के नेतृत्व में गोरहर थाना प्रभारी शंभूनंद ईश्वर ने अमजद खान को गिरफ्त में लिया.
इस बावत बताया गया कि गौ तस्कर का मास्टर माइंड अमजद खान पिता स्व0 नसीम खान ग्राम हेसला बगोदर गिरीडीह का रहने वाला है.जो विगत कई वर्षों से गौ तस्करी का काम कई सफेदपोश लोगों से लेकर अधिकारियों तक को मैनेज कर काम को अंजाम देता था.
अमजद की पकड़ इतनी थी की इसकी गिरफ्तारी के लिए पिछले कई महीनों से पुलिस प्रयास कर रही थी. लेकिन पुलिस कार्रवाई की भनक इसे पहले लग जाती थी और वह बचने में सफल हो जाता था. पशु तस्करी में अमजद के जिम्मे बिहार से बंगाल जाने वाले गौ पशुओं को झारखंड के जिलों हजारीबाग, गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा, पाकुड़ जिले तक मैनेज कर सुरक्षित बंगाल बॉर्डर तक पहुंचाने का सिंडिकेट चालता था.
गिरफ्तार अमजद से गहन पुछताक्ष और टेक्निकल जांच करने पर कई अधिकारियों की संलिप्तता गौ तस्करी सिंडिकेट में सामने आ सकती है. पुलिस ने बताया कि अमजद के विरुद्ध विभिन्न थानों में पूर्व से कई मामले दर्ज है और पिछले वर्ष भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है.

