BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

इफको में अमोनिया गैस का रिसाव, दो अफसरों की मौत

by bnnbharat.com
December 23, 2020
in समाचार
इफको में अमोनिया गैस का रिसाव, दो अफसरों की मौत
Share on FacebookShare on Twitter

प्रयागराजः फुलपुर स्थित इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (इफको) में मंगलवार देर रात बड़ा हादसा हुआ. यहां यूरिया इकाई में अमोनिया गैस का रिसाव हो गया, जिसकी चपेट में आने से दो अफसरों समेत 14 लोगों की हालत बिगड़ गई. सभी को शहर के एक अस्पताल भेजा गया जहां असिस्टेंट मैनेजर वीपी सिंह व डिप्टी मैनेजर अभयनंदन की मौत हो गई. 12 अन्य को शहर स्थित अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

शहर से 30 किमी की दूरी पर जौनपुर-गोरखपुर मार्ग पर फूलपुर में स्थित इफको में अमोनिया व यूरिया निर्माण की दो-दो इकाइयां हैं. रोज की तरह यहां मंगलवार को भी काम चल रहा था. रात 10 बजे से रात्रिकालीन शिफ्ट में तैनात कर्मचारी अलग-अलग इकाइयों में काम पर लगे हुए थे. 11.30 बजे के करीब यूरिया इकाई में अचानक अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा. जिससे वहां अफरातफरी मच गई. ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी निकलकर बाहर की ओर भागने लगे. 

इस दौरान अन्य तो किसी तरह बाहर निकल गए लेकिन 14 लोग गैस की चपेट में आ गए जिससे उनकी हालत बिगडने लगी. इनमें से कई इकाई के भीतर ही बेसुध भी हो गए. सूचना पर कंपनी के अफसरों के साथ ही पुलिस भी आ गई. किसी तरह हताहत लोगों को फैक्ट्री से बाहर निकालकर शहर के एक अस्पताल ले जाया गया. इनमें से असिस्टेंट मैनेजर यूरिया वीपी सिंह व डिप्टी मैनेजर ऑफसाइट अभयनंदन कुमार पुत्र सूर्यनारायण की हालत बेहद गंभीर बनी हुई थी. अस्पताल में इलाज के दौरान कुछ घंटों बाद दोनों की मौत हो गई, जिससे वहां कोहराम मच गया.

उधर कंपनी के कई अफसर रात में ही अस्पताल भी पहुंच गए. गैस का रिसाव कैसे हुआ, इसका पता नहीं चल सका. लेकिन चर्चा रही कि यूरिया उत्पादन इकाई में किसी पंप में लीकेज की वजह से गैस का रिसाव हुआ. फिलहाल कंपनी के अफसरों का कहना है कि गैस रिसाव की असली वजह का पता जांच के बाद ही पता लग सकेगा. पीआरओ विश्वजीत श्रीवास्तव का कहना है कि हादसे में दो अफसरों की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई. इनमें असिस्टेंट मैनेजर यूरिया व डिप्टी मैनेजर ऑफसाइट शामिल हैं. हताहत हुए 12 कर्मचारियों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और घटना में हताहत हुए 14 लोगों को अस्पताल भेजा गया है. इनमें से दो की हालत बेहद गंभीर बनी हुई थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मुख्यमंत्री ने एनoसीoसीo ग्रुप मुख्यालय, रांची के अधीनस्थ नौसेना इकाई के स्थापना की मंजूरी दी

Next Post

भिंड में बन रहा डकैतों का म्यूजियम

Next Post
भिंड में बन रहा डकैतों का म्यूजियम

भिंड में बन रहा डकैतों का म्यूजियम

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d