रांची: राजधानी रांची के कांके रोड के विद्यापति नगर स्थित वीके एन्क्लेव सोसाइटी की तरफ से शुक्रवार को नगर निगम के सफाईकर्मियों को प्रोत्साहन के तौर पर कुछ राशि प्रदान की गयी.
सोसाइटी के लोगों ने कहा कि इस संकट की घड़ी में ये लोग अपने कार्य में काफी तत्पर हैं. साफ-सफाई कर रहे हैं. वाकई में यह काबिले तारीफ है. सोसायटी के लोगों ने मिलकर इनके कार्यों की प्रशंसा की. इनका मनोबल बढ़ाने के लिए राशि प्रदान की.
Also Read This: 100 दिनों में 100 डॉक्टरों की मौत, इटली को निगलता जा रहा है कोरोना
सोसाइटी में रहने वाले आलोक ने लोगों को यह संदेश भी दिया है कि वह अपने घरों में साफ सफाई रखें. कोरोना जैसी महामारी से बच कर रहें. उनका कहना है कि साफ-सफाई रहेगी तो हमें कोई बीमारी अपनी चपेट में नहीं ले सकती है.
सफाई कर्मियों ने सोसाइटी के लोगों को धन्यवाद दिया और आश्वस्त किया कि वे हर वक्त उनके लिए मुसीबत की घड़ी में अपने कार्य से कभी पीछे नहीं हटेंगे.

