BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आम्रेश्वर धाम बोलबम के जयकारे से हुआ गुंजायमान

by bnnbharat.com
August 12, 2019
in Uncategorized
आम्रेश्वर धाम बोलबम के जयकारे से हुआ गुंजायमान

Amreshwar Dham resonated with Bolbam's cheer

Share on FacebookShare on Twitter

ज्योत्सना खूंटी 

सावन की अंतिम सोमवारी पर राज्य के मिनी बाबाधाम में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है. कांवरियों की लंबी लंबी कतारें सुबह से ही लगी है. तीन चार घण्टों से लोग अपनी पारी का इंतजार कर रहे हैं. झारखंड के साथ साथ, बिहार और बंगाल और छत्तीसगढ़ से भी भक्त यहां आते हैं. प्रातःकालीन श्रृंगार पूजा के बाद आम श्रद्धालुओं के लिए बाबा भोलेनाथ के मंदिर का पट जलार्पण और दर्शन के लिए खोल दिया गया.

बाबा आम्रेश्वरधाम का पूरा परिसर बोलबम के जयकारे से गुंजायमान है. अंतिम सोमवारी के कारण काफी संख्या में कांवरिया और भक्त जलार्पण के लिए रात में ही पहुंच गए थे. कावंरियों को कतारबद्ध और अनुशासित तरीके से मंदिर में प्रवेश कराने के लिए स्वयंसेवकों और पुलिस बलों को भी ड्यूटी पर लगाया गया है. रंग बिरंगी मिठाईयों की दुकानें भी सजायी गयी हैं.

Also Read This : बदल रहा झारखंड-9 : झारखंड में 373 वर्ग किलोमीटर बढ़ा वनों का क्षेत्रफल, राज्य सरकार का सघन वनरोपण कार्यक्रम रहा सफल

खूंटी जिला प्रशासन ने चौथी सोमवारी के मद्देनजर सुरक्षा के खास इंतजाम किए हैं. आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति ने भी भक्तों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा है. पूजन सामग्री मन्दिर परिसर के 2-3 किलोमीटर के दायरे में उपलब्ध है. साथ ही स्वच्छता का भी पूरा प्रबंध किया गया है. खूंटी जिला संवेदनशील होने के कारण मजिस्ट्रेटों की भी तैनाती की गई है. जिले के अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी  आम्रेश्वर धाम की लॉ एंड आर्डर अपने जिम्मे संभाले हुए हैं. भीड़ के कारण परिजनों से बिछुड़े लोगों के लिए मन्दिर प्रबंधन समिति ने माइक के द्वारा परिजनों का नाम पता बताया जा रहा है ताकि बिछुड़े लोग सकुशल वापस घर जा सकें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अवैध शराब को लेकर उत्पाद विभाग ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया अभियान, 7 गिरफ्तार

Next Post

खुदा बन कर आये मुख्यमंत्री : मुफ़ीज़

Next Post
खुदा बन कर आये मुख्यमंत्री : मुफ़ीज़

खुदा बन कर आये मुख्यमंत्री : मुफ़ीज़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d