BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आजादी का अमृत महोत्सव देश को देगा नई दिशा: दीपक प्रकाश

by bnnbharat.com
March 12, 2021
in समाचार
आजादी का अमृत महोत्सव देश को देगा नई दिशा: दीपक प्रकाश
Share on FacebookShare on Twitter

आजादी के 75 वर्ष होने के75सप्ताह  पूर्व देश भर में हुई  अमृत महोत्सव  की शुरुवात

आजादी के 75 वर्ष होने के पूर्व व नमक सत्याग्रह के 91 वर्ष होने पर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए अमृत महोत्सव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि साल 2022 में देश की आजादी के 75 साल पूरे हो जाएंगे. इसके उपलक्ष्य में लगातार 75 हफ्ते तक देशभर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है. ये सभी कार्यक्रम राष्ट्रप्रेम से जुड़ा होगा. इस बीच देश को आजादी के संघर्ष व देश को आत्मनिर्भर बनाए जाने को लेकर कई कार्यक्रम किया जाएगा. इन कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचाना है.

कहा कि कार्यक्रमों से देश को नई दिशा मिलेगी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी का अमृत महोत्सव यानी आजादी की ऊर्जा का अमृत कहा.

कहा कि सचमुच में आजादी का अमृत महोत्सव यानी स्वाधीनता सेनानियों से प्रेरणाओं का अमृत होगा यह महोत्सव . आजादी का अमृत महोत्सव यानी नए विचारों का अमृत. नए संकल्पों का अमृत. आजादी का अमृत महोत्सव यानी आत्मनिर्भरता का अमृत होगा.

श्री दीपक प्रकाश ने कहा कि देश की आजादी के बाद मोदी की सरकार ने विकास का नया पैमाना लिख दिया है. देश आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से आगे बढ़ा है. देश स्वावलंबी बन रहा है. भारत की उपल्धियां आज सिर्फ अपनी नहीं हैं, बल्कि ये पूरी दुनिया को रोशनी दिखाने वाली है. पूरी मानवता को उम्मीद जगाने वाली हैं. भारत की आत्मनिर्भरता से ओतप्रोत हमारी विकास यात्रा पूरी दुनिया की विकास यात्रा को गति देने वाली है. उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से जब दुनिया जूझ रही थी तब अपना देश आत्मनिर्भरता की कहानी लिख रहा था. आज पूरे विश्व को कोविड वैक्सीन उपलब्ध करवा रहा है.

उन्होंने कहा कि इन सप्ताहों के बीच देश की आजादी में भूमिका निभाने वाले वैसे सभी स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया जाएगा. उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व में आजाद हिंद फौज का दिल्ली मार्च, दिल्ली चलो का नारा, लोकमान्य तिलक का पूर्ण स्वराज्य का आह्वान, 1857 का स्वतंत्रता संग्राम व गांधी जी समेत अन्य स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए कहा कि इनके संघर्षों ने देश को आजाद कराया था अब देश को आगे बढ़ाने में देश के प्रत्येक नागरिक को अपना अपना पूर्ण योगदान देने की आवश्यकता है.

मालूम हो कि अमृत महोत्सव 15 अगस्त, 2022 से 75 सप्ताह पूर्व आज प्रारंभ हुआ है और 15 अगस्त, 2023 तक चलेगा. उन्होंने आगे कहा कि हम सभी का सौभाग्य है कि हम आजाद भारत के इस ऐतिहासिक कालखंड के साक्षी बन रहे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पुणे में कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्कूेल-कॉलेज बंद

Next Post

कैबिनेट का फैसला: नई पेंशन योजना के तहत राज्य कर्मियों को केंद्रीय कर्मचारियों की तरह मिलेगा सेवानिवृत्ति व मृत्यु उपादान का लाभ

Next Post
झारखंड मंत्रीपरिषद की बैठक 25 फरवरी को

कैबिनेट का फैसला: नई पेंशन योजना के तहत राज्य कर्मियों को केंद्रीय कर्मचारियों की तरह मिलेगा सेवानिवृत्ति व मृत्यु उपादान का लाभ

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d