BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अमृत योजना बिहार की जनता के लिए वरदान साबित होगी: शैलेश कुमार

by bnnbharat.com
September 16, 2020
in समाचार
अमृत योजना बिहार की जनता के लिए वरदान साबित होगी: शैलेश कुमार
Share on FacebookShare on Twitter

मुंगेर: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अटल नवीनीकरण व शहरी परिवर्तन मिशन (अमृत) योजना के तहत नगर परिषद क्षेत्र जमालपुर में 55 करोड़ 35 लाख की लागत से बनने वाले वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का शिलान्यास किया गया. इस वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण होने के बाद जमालपुर शहरवासियों के पेयजल की समस्या दूर हो जाएगी. जिसे 18 माह में पूरा करने की अवधि तय की गई है. इसके पूरा होने से जमालपुर क्षेत्र के 33 वार्ड के 14605 परिवारों को शुद्ध पेयजल प्राप्त होगा इस योजना के तहत शुरुआत में 40 पोस्ट स्टैंड को चालू कराया जाएगा.वही इस योजना को पूर्ण करने की जिम्मेदारी बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (बुडको) को दिया गया है.

वहीं मौके पर उपस्थित ग्रामीण कार्य मंत्री सह जमालपुर विधायक शैलेश कुमार ने बताया कि आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री जी ने नमामि गंगे परियोजना के तहत 6245 करोड़ की लागत से 54 योजनाएं और अमृत (अटल नवीनीकरण व शहरी परिवर्तन मिशन) योजना के अंतर्गत 1754 किलोमीटर के 30 सीवेज इन्फ्राट्रक्चर योजनाओं का शिलान्यास कर बिहार की जनता को एक अमूल्य तोहफा दिया है. जीवन में शुद्ध जल का महत्व कितना जरूरी होता है, इससे हम सभी परिचित हैं. यह अमृत योजना वाकई बिहार की जनता के लिए अमृत साबित हुई है. जमालपुर नगर परिषद क्षेत्र में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पूरा होते ही जमालपुर क्षेत्र के 33 वार्ड के 14605 परिवारों को शुद्ध पेयजल प्राप्त होने लगेगा. साथ ही मैं माननीय मुख्यमंत्री जी का भी तहे दिल से धन्यवाद करना चाहता हूं कि सरकार ने लोगों तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति कराने के लिए जिस योजना का शिलान्यास किया है वह निश्चित रूप से लोगों के लिए वरदान साबित होगा.

वही इस कार्यक्रम में नगर परिषद मुख्य पार्षद पार्वती देवी, कार्यपालक पदाधिकारी सूर्य नंद सिंह, डीडीसी संजय कुमार, बीडियो राजीव कुमार, सीओ शंभू मंडल सहित अन्य पदाधिकारी व जदयू छात्र जिला अध्यक्ष दीपक सिंह, प्रखंड अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष अनिल यादव, प्रखंड प्रवक्ता शंभू शरण पटेल, प्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठ के महासचिव अमित कुमार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिहार के कई जिलों में हिली धरती, 4.9 की तीव्रता से आया भूकंप

Next Post

विश्व ओजोन दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Next Post
विश्व ओजोन दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

विश्व ओजोन दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d