BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अमृता फडणवीस ने कोरोना योद्धाओं के सम्मान में गाए गीत

by bnnbharat.com
May 4, 2020
in समाचार
अमृता फडणवीस ने कोरोना योद्धाओं के सम्मान में गाए गीत

अमृता फडणवीस ने कोरोना योद्धाओं के सम्मान में गाए गीत

Share on FacebookShare on Twitter
  •  वैश्विक महामारी के खिलाफ जंग में जुटे लोगों का हो रहा उत्साहवर्धन

  • टी-सीरीज की प्रस्तुति है “तू मंदिर, तू शिवाला”

इंदौर: बहुमुखी प्रतिभा की धनी बैंकर, गायक, सामाजिक कार्यकर्ता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी अमृता फडणवीस अब हमारे बहादुर कोरोना योद्धाओं को ‘तू मंदिर तू शिवाला’ के जरिए सम्मान दें रही हैं.

इस म्यूजिक को टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत किया गया है, यह सांग आशीष मोरे द्वारा कंपोज्ड है और राजू सपकाल द्वारा लिखा गया है. इसमें स्वास्थ्य सेवा और फ्रंट-लाइन वर्कर्स की वास्तविक फुटेज शामिल की गई है.

यह सांग प्रवासी मजदूरों की दुर्दशा के बारे में भी बताता है. इस गाने में देश में आवश्यक सेवाओं में जुटे भारतीय पुलिस बल, डॉक्टरों और अन्य अधिकारियों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की गई है, जो संकट से भरे इस महामारी के समय के दौरान दिन-रात काम कर रहे हैं.

अमृता फडणवीस ने इस विशेष सम्मान के लिए टी-सीरीज के साथ सहयोग किया, क्योंकि म्यूजिक पावर हाउस वर्तमान में कोविड​​-19 लड़ाई के दौरान लगातार दर्शकों को प्रोत्साहित करने वाला और सुखदायक म्यूजिक दे रहा है.

इस संबंध में अमृता फडणवीस कहती हैं कि मौजूदा लॉकडाउन इस महामारी के खिलाफ हमारी एकजुट लड़ाई है, जिसने पूरी दुनिया में अपना प्रकोप ढ़ा रखा है. हमारे बहादुर कोरोना योद्धाओं द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार देशवासियों के मनोबल को बढ़ाने पर ध्यान दिया है. हम उनके प्रयासों के कारण सुरक्षित हैं.

इस विपत्ति में राष्ट्र के लिए ये वीर सेनानी क्या कर रहे हैं, इस कार्य की व्याख्या नहीं की जा सकती है. मैं उनके प्रयासों के लिए उन्हें शुक्रिया कहना चाहती थी.

यह गीत उन सभी कामों की यादों के रूप में काम करेगा जो उन्होंने हमारे लिए किए हैं. इस तरह से ‘तू मंदिर तू शिवाला’ को कोरोना योद्धाओं के सम्मान के लिए बनाया गया था. उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महानायक अमिताभ बच्चन की बहुत आभारी हूं कि उन्होंने हमें इस सांग के लिए अपने विजुअल क्लिप का उपयोग करने की अनुमति दी.

“तू मंदिर तू शिवाला” एक प्रार्थना सांग है, जो जीवन के आध्यात्मिक सार का अनुभव कराता है. बहुत कम लोग जानते हैं कि जुनूनी सामाजिक कार्यकर्ता कई अन्य कार्य भी करती है, अपने प्रतिष्ठान के जरिए, जो जरूरतमंद हैं, खासतौर पर उन क्षेत्रों में, जहां भोजन और आवश्यक आपूर्ति की कमी है, ऐसे लोगों की मदद कर रही हैं.

टी-सीरीज ‘तू मंदिर तू शिवाला’ प्रस्तुत करते हैं. कोरोना योद्धाओं के सम्मान में यह सांग अमृता फडणवीस ने गाया है. जिसे आशीष मोरे द्वारा कंपोज्ड किया गया हैं. इसके लिरिक्स राजू सपकाल ने लिखे है. ‘तू मंदिर तू शिवाला’ अब टी-सीरीज के यू-ट्यूब चैनल पर है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

फंसे हुए लोगों के लिए मात्र 10रु प्रतिदिन भोजन राशि पर आम आदमी पार्टी ने आपत्ति जताई

Next Post

17 मई तक मंच की सेवा यथावत रहेगी: रोहित शारदा

Next Post
17 मई तक मंच की सेवा यथावत रहेगी: रोहित शारदा

17 मई तक मंच की सेवा यथावत रहेगी: रोहित शारदा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d