BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अंबानी के घर के बाहर मिले विस्फोटक मामले में तिहाड़ में बंद आतंकी से पूछताछ करेगी स्पेशल सेल

by bnnbharat.com
March 12, 2021
in समाचार
मुकेश अंबानी को धमकी मामले की जांच करेगी महाराष्ट्र ATS
Share on FacebookShare on Twitter


मुंबईः मुकेश अंबानी के घर के बाहर कार में विस्फोटक मिलने के तार अब तिहाड़ से जुड़ रहे हैं और इसी संबंध में अब स्पेशल सेल तिहाड़ में बंद इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी तहसीन अख्तर को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी. इसके साथ ही उसके पास से मिले फोन की जांच फॉरेंसिक टीम करेगी.

गौरतलब है कि स्पेशल सेल के इनपुट के आधार पर तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने जेल की उस बैरक से कुछ फोन बरामद किए थे जहां इंडियन मुजाहिदीन का आतंकी तहसीन अख्तर बंद है. माना जा रहा है कि इसी फोन का इस्तेमाल उस टेलीग्राम चैनल को बनाने के लिए किया गया जो आतंकी वारदात अंजाम देने के लिए और धमकी देने के लिए उपयोग में लाया गया था.

इसी टेलीग्राम चैनल के जरिए मुकेश अंबानी के घर के बाहर भी विस्फोटक रखने का पूरा प्लान तैयार किया गया था. आगे की कार्रवाई के लिए जहां स्पेशल सेल आतंकी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी वहीं फॉरेंसिक टीम जब्त मोबाइल की जांच करेगी.

एक साइबर एजेंसी के हवाले से दावा किया गया है कि जिस आतंकी समूह यानी ‘जैश उल हिंद’ के टेलीग्राम चैनल से विस्फोटक रखने की जिम्मेदारी ली गई थी, वह चैनल दिल्ली के तिहाड़ जेल में बना था. बता दें कि केंद्र सरकार के आदेश के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) एंटीलिया के बाहर स्कॉर्पियो मिलने और उसके मालिक मनसुख हिरेन की संदिग्ध मौत की जांच कर रही है.

मीडिया रिपोर्ट ने एक साइबर एजेंसी से जुड़े सूत्रों के हवाले से बताया कि एनआईए ने साइबर एजेंसी को एक फोन ट्रैक करने को कहा था. यह वही फोन था जिस पर टेलीग्राम चैनल बनाया गया था. हालांकि, इसमें जांच एजेंसी की पहचान के बारे में जानकारी नहीं दी गई. रिपोर्ट में कहा गया कि एनआईए ने इस बारे में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल को जानकारी दी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Vivo होगा IPL 2021 का टाइटल स्पॉन्सर

Next Post

पंजाब के लुधियाना और पटियाल में लगा Night Curfew

Next Post
1 दिसंबर से पंजाब में लगेगा ‘नाइट कर्फ्यू’

पंजाब के लुधियाना और पटियाल में लगा Night Curfew

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d