BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

AMU के छात्र ने की आत्महत्या, मचा बवाल

by bnnbharat.com
October 16, 2019
in समाचार
AMU के छात्र ने की आत्महत्या, मचा बवाल

AMU student commits suicide, creates ruckus

Share on FacebookShare on Twitter

अलीगढ़: 

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में उस समय सनसनी फैल गई, जब यूनिवर्सिटी के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. छात्र का शव एएमयू के मुमताज हॉस्टल में मंगलवार रात करीब 8 बजे कमरे में फंदे पर लटका मिला. मृतक की पहचान पीलीभीत निवासी मोहम्मद अनस उद्दीन शम्सी के रूप में हुई है. अभी तक छात्र के आत्महत्या करने की वजह का पता नहीं चल पाया है. वहीं इस घटना के बाद एएमयू में बवाल मच गया है.

मिली जानकारी के मुताबिक, छात्र अनस उद्दीन शम्सी मुमताज हॉस्टल के कमरा नंबर 22 में रहता था. उसके साथ तीन और छात्र रहते थे. मंगलवार को अनस कमरे में अकेला था. काफी समय तक कमरे में किसी तरह की हलचल न होने पर अन्य छात्रों ने कमरे में झांककर देखा तो वो पंखे से लटका हुआ था. बताया जा रहा है कि यह छात्र एएमयू से 2018-19 में मास्टर इन सोशल वर्क (एमएसडब्लू) कर चुका था और अब पीएचडी की तैयारी कर रहा था.

एएमयू के प्रवक्ता प्रो. शाफे किदवई के मुताबिक, छात्र ने कमरे में आत्महत्या की है. इसका कारण पता नहीं चल सका है. वहीं छात्र द्वारा आत्महत्या की सूचना देने के बाद भी पुलिस के समय पर न पहुंचने पर छात्रों का गुस्सा भी देखने को मिला. देरी से आई पुलिस पर भड़के छात्रों ने पथराव किया. एसपी सिटी की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए. हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को छात्रों पर लाठियां भांजनी पड़ी. बाद में गुस्साए छात्रों ने वीसी आवास का घेराव कर जमकर बवाल काटा. फिलहाल मौके पर भारी संख्या में पुलिसबल को तैनात किया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गहना घर के मालिक को रिम्स प्रबंधन ने भेजा दिल्ली अपोलो

Next Post

सुन्नी वक्फ बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट में केस वापसी का दिया हलफनामा

Next Post
सुन्नी वक्फ बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट में केस वापसी का दिया हलफनामा

सुन्नी वक्फ बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट में केस वापसी का दिया हलफनामा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d