धनबाद: धनबाद में कल एक 11 वर्ष की बच्ची और एक 60 वर्ष के बुजुर्ग ने कोरोना को मात दी. इस संबंध में जिले के उपायुक्त उमा शंकर सिंह ने बताया कि कोरोनावयरस से जंग जीतने वालों में 11 वर्ष की बच्ची, 60 वर्ष के बुजुर्ग सहित 38 लोग स्वस्थ हो गए.
उन्होंने बताया कि सेंट्रल अस्पताल के कोविड वार्ड से 22 तथा पीएमसीएच स्थित डेडिकेटिड कॉविड हेल्थ सेंटर से उपचार के बाद 16 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो गए. सभी को 14 दिनों के होम क्वारंटीन के लिए उनके घर भेज दिया है.
अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद सभी को हेल्थ किट प्रदान की गई. कोविड 19 अस्पताल के नोडल पदाधिकारी डॉ आलोक विश्वकर्मा, डॉ राजेश कुमार ने सभी को घर से बाहर निकलते समय मास्क पहनने, शारीरिक दूरी का पालन करने तथा नियमित रूप से दवाइयां एवं पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी.

