BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ड्यूटी पर तैनात एक ASI ने डांस के दौरान लहराया पिस्टल, किया गया लाइन हाजिर

by bnnbharat.com
October 16, 2019
in समाचार
ड्यूटी पर तैनात एक ASI ने डांस के दौरान लहराया पिस्टल, किया गया लाइन हाजिर

An ASI on duty waved pistol during dance, line performed

Share on FacebookShare on Twitter

बिहार: मुजफ्फरपुर में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में डांस के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) के पिस्तौल लहराने का मामला सामने आने के बाद जांच के आदेश दे दिए गए हैं और तत्काल प्रभाव से आरोपी एएसआई को लाइन हाजिर कर दिया गया है.

पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि जैतपुर सहायक पुलिस थाना (ओपी) के जगरिया चौक के समीप दशहरा के मौके पर आर्केस्ट्रा (सांस्कृतिक कार्यक्रम) का आयोजन हुआ था. विधि व्यवस्था के मद्देनजर यहां जैतपुर ओपी के एएसआई शैलेंद्र कुमार को तैनात किया गया था.

आरोप है कि एएसआई एक नृत्य के दौरान कुर्सी पर बैठे झूमने लगे और पिस्तौल लहराने लगे. पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल साइट पर वायरल कर दिया.

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दारोगा कुर्सी पर बैठकर आर्केस्ट्रा देख रहे हैं और कुछ ही देर के बाद बाद गाना और नृत्य पर वे झूमने लगे और पिस्तौल लहराने लगे. वीडियो के संज्ञान में आने के बाद आरोपी सहायक पुलिस निरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया गया है.

मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मनोज कुमार ने बताया कि पहली नजर में किसी भी पुलिस अधिकारी का यह व्यवहार गलत है. उन्होंने कहा कि पूरे मामले में सरैया के पुलिस उपाधीक्षक को जांच करने के आदेश दिए गए हैं और एएसआई शैलेंद्र को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है. एसएसपी ने कहा कि आगे विभागीय कार्रवाई भी होगी.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी भी पहुंचे धनबाद, जाना पीएमसीएच की हालत

Next Post

SDMC ने वापस लिया शिक्षकों की नियुक्ति रद्द करने का आदेश

Next Post
SDMC ने वापस लिया शिक्षकों की नियुक्ति रद्द करने का आदेश

SDMC ने वापस लिया शिक्षकों की नियुक्ति रद्द करने का आदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d