BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शारदीय नवरात्र पर्व को लेकर उत्साह का माहौल, कलश स्थापना आज

by bnnbharat.com
October 16, 2020
in समाचार
झारखंडवासी इस बार ऑनलाइन दर्शन कर पाएंगे माँ दुर्गा का, पूजा समिति सरकार को भेजेगी प्रस्ताव
Share on FacebookShare on Twitter

रांची. शारदीय नवरात्र पर्व को लेकर रांची सहित राज्य भर में उत्साह का महौल है. भक्तों के द्वारा विभिन्न पूजा पंडालो और घरों में कल कलश स्थापना की जाएगी. कल से शुरू हो रहे नवरात्र के सिलसिले में आज रांची के विभिन्न बाजारों में पूजन सामग्रियों के दुकानों में चहल पहल देखी गई. संक्रमण काल के मद्देनजर इस बार अधिक से अधिक लोग घरो में माँ दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना करने की तैयारी कर रहे हैं. लोगो का कहना है कि आस्था का यह महान पर्व को लेकर घर मे काफी उत्साह का माहौल है. पूजा को लेकर बाजार में भी खासी रौनक देखी जा रही है.

इधर, एक महीने तक चले मलमास आज खत्म होने के बाद शनिवार यानी कल से नवरात्र शुरू होंगे. इस वर्ष नवरात्र आठ दिन के की होंगे. क्योंकि अष्टमी और नवमी तिथियां एक ही दिन पड़ने से दो नवरात्र एक ही दिन होंगे.और अगले दिन विजयदशमी मनाई जाएगी. कल कलश स्थापना के साथ देवी के नौ दिनों तक चलने वाली आराधना शुरू हो जाएगी. वहीं कोरोना महामारी को लेकर इस वर्ष नवरात्रि को लेकर अधिकतर लोग अपने घर पर कलश स्थापना कर नवरात्रि की पूजा करेंगे.

कलश स्‍थापना का शुभ मुहूर्त

17 अक्तूबर को 7.46 से 9.12 प्रातःकाल कलश स्थापना करना सबसे अच्छा रहेगा. इस दिन अभिजित मुहूर्त 11.38 से दोपहर 12.26 तक होगा. इस समय भी कलश स्थापना की जा सकती है. वहीं 25 अक्तूबर को नवमी सुबह 7.42 तक है, उसके बाद दशमी है. दरअसल,26 अक्तूबर को दशमी सुबह 9 बजे तक ही है

 घोड़े पर सवार होकर आएगी मां

शनिवार के दिन नवरात्रि का पहला दिन होने के कारण इस दिन मां दुर्गा घोड़े की सवारी करते हुए पृथ्वी पर आएंगी. नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना के साथ ही नवरात्रि शुरू हो जाती है. साथ ही विभिन्न पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर मां शक्ति की आराधना की जाती है. नवरात्रि पर मां दुर्गा के धरती पर आगमन का विशेष महत्व होता है.

 आरंभ हो जाएंगे शुभ कार्य

नवरात्रि का पर्व आरंभ होते ही शुभ कार्यों की भी शुरुआत हो जाएगी. मलमास में शुभ कार्यों को वर्जित माना गया है. मलमास में शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं, लेकिन नवरात्रि आरंभ होते ही नई वस्तुओं की खरीद, मुंडन कार्य, ग्रह प्रवेश जैसे शुभ कार्य आरंभ हो जाएंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भूमि विवाद में एक युवक की चाकू मार कर हत्या

Next Post

दुमका-बेरमो विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी

Next Post
दूसरे चरण के मतदान की समाप्ति के बाद स्क्रूटिनी पूरी

दुमका-बेरमो विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d