रांची:- प्रकाशोत्सव का पावन पर्व दीपावली आज देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. पर्व को लेकर रांची में भी उत्साह और उमंग का माहौल देखा जा रहा है.
दीवाली हिन्दुओं का सबसे प्रमुख और बड़े त्योहारों में से एक माना जाता है. यह समृद्धि, शांति, खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है. दीवाली को रोशनी के त्यौहार के रूप में मनाया जाता है. ऐसी मान्यता है कि जब भगवान राम रावण पर विजय पा कर 14 साल के वनवास के बाद अयोध्या वापस आ रहे थे तो उनके आने की खुशी में अयोध्या को दीपको से रोशन किया गया था और पूरा अयोध्या दीयों की रोशनी से रोशन हो गया था. यह भी माना जाता है कि दीवाली के दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु ने शादी की थी जिसकी खुशी में सारे देवताओं ने दीप प्रजवल्लित किया था.इस दिन विशेष रूप से मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है.ऐसी मान्यता है कि दीवाली के दिन विधि-विधान से पूजा करने पर घर से दरिद्रता दूर होती है और घर में सुख-समृद्धि तथा बुद्धि का आगमन होता है. हिन्दुओं के अलावा सिख, बौद्ध और जैन धर्म के लोग भी दीवाली धूमधाम से मनाते हैं.

