BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सुरक्षाबलों और नक्सली के बीच एनकाउंटर, जोनल कमांडर आलोक यादव मुठभेड़ में ढेर

by bnnbharat.com
November 22, 2020
in समाचार
पुलिस मुठभेड़ में एक नक्सली ढ़ेर, दूसरे को लगी गोली, 5 गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

चतरा: झारखंड के चतरा जिले की सीमा से सटे क्षेत्र में झारखंड-बिहार पुलिस की संयुक्त टीम को शनिवार देर रात एक बड़ी सफलता मिली है. दोनों राज्यों की पुलिस, एसटीएफ और कोबरा बटालियन द्वारा चलाये गये अभियान में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा-माओवादी का जोनल कमांडर आलोक मारा गया.

नक्सली जोनल कमांडर आलोक चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र के बरैनी गांव का रहने वाला था और उसके खिलाफ चतरा और बिहार के गया तथा औरंगाबाद जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में कई आपराधिक मामले दर्ज थे. बताया गया है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सीमावर्ती इलाके में नक्सली सक्रिय है, इस सूचना पर इलाके में सुरक्षाबलों ने इलाके में घेराबंदी शुरू की, तो नक्सलियों की ओर से हथियार डालने के बजाय फायरिंग शुरू कर दी गयी. जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों की ओर से भी फायरिंग की गयी. इस गोलीबारी में जोनल कमांडर आलोक मारा गया, वहीं नक्सलियों द्वारा की गयी गोलीबारी में दो ग्रामीणों को भी गोली लगने की खबर है.  पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. घटनास्थल से एक ए.के.47 राइफल भी बरामद किया गया. पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा आसपास के इलाके में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

मुठभेड़ में मारे गये नक्सली जोनल कमांडर पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था. मारे गये ग्रामीणों की पहचान नदरपुर पंचायत के मुखिया देवर वीरेंद्र यादव के रूप में की गयी है जबकि एक ग्रामीण की अभी पहचान नहीं हुई है.

गौरतलब है कि चतरा जिले में शनिवार को नक्सलियों ने छठ घाट पर फायरिंग कर अर्घ्य देने के क्रम में एक कोयला कारोबारी की गोली मार कर हत्या कर दी थी. इस घटना के तुरंत बाद राज्य के पुलिस महानिदेशक एमवी राव चतरा पहुंचे थे और वरीय पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर नक्सलियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया था. इस बैठक के तुरंत बाद पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है और जोनल कमांडर के ढेर होने से इलाके में नक्सली वारदातों में कमी आने की संभावना हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अब कांग्रेस असरदार विपक्ष नहीं: कपिल सिब्बल

Next Post

गोरखपुर में बन रहा कोरोना वैक्सीन का वेयर हाउस

Next Post
कोरोना वैक्सीन को लेकर अच्छी खबर, क्लिनिकल ट्रायल में उम्मीद जगी

गोरखपुर में बन रहा कोरोना वैक्सीन का वेयर हाउस

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d