BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

महागठबंधन में शामिल दलों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, विधानसभा सीट पर अपनी पकड़ बनाने मे जुटी JMM

by bnnbharat.com
November 24, 2019
in Uncategorized
महागठबंधन में शामिल दलों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, विधानसभा सीट पर अपनी पकड़ बनाने मे जुटी JMM

महागठबंधन में शामिल दलों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, विधानसभा सीट पर अपनी पकड़ बनाने मे जुटी JMM

Share on FacebookShare on Twitter

सरायकेला/खरसावां: झारखंड मुक्ति मोर्चा के मजबूत किले को ध्वस्त करना इस बार भी कठिन होगा. जहां लगातार तीन बार से विधायक रहे झामुमो के कद्दावर नेता चंपई सोरेन अब इस बार जीत का चौका लगाने की तैयारी में जुट गए हैं.

इसी क्रम में झामुमो के साथ महागठबंधन में शामिल दलों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन आदित्यपुर में किया गया. सरायकेला विधानसभा क्षेत्र में झारखंड मुक्ति मोर्चा अपने अभेद्य किला की मजबूत घेराबंदी को लेकर पूरी तरह तैयारी में जुट गई है. इस बार भी इस सीट से जेएमएम प्रत्याशी चंपई सोरेन की जीत सुनिश्चित करने को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद के गठबंधन को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन आदित्यपुर में किया गया. इस मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ-साथ कांग्रेस और राजद को भी चुनाव संबंधित कई महत्वपूर्ण कार्य और दायित्व सौंपे गए.

बैठक की अध्यक्षता झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी चंपई सोरेन ने की. आयोजित महागठबंधन दलों की बैठक में तीनों ही पार्टी के जिले के प्रमुख नेताओं ने हिस्सा लिया. साथ ही चुनाव में संयुक्त रूप से चुनाव प्रचार किए जाने का निर्णय लिया गया. बैठक की अध्यक्षता कर रहे जेएमएम के कद्दावर नेता और विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी चंपई सोरेन ने कहा कि महागठबंधन में शामिल तीनों ही पार्टी के जिला, प्रखंड और नगर कमेटी पहले से गठित है जो कि संयुक्त रूप से चुनाव में कार्य करेगी. जिससे निश्चित तौर पर महागठबंधन को फायदा मिलेगा.

वहीं महागठबंधन के साझा प्रत्याशी और लगातार तीन बार से सरायकेला विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे वर्तमान विधायक चंपई सोरेन ने दावा किया है कि इस बार भी उनकी जीत सुनिश्चित है. उन्होंने कहा कि महागठबंधन के सभी दलों का संगठित होकर कार्य करना और बूथ कमेटी का मजबूत होना ही इनकी जीत को सुनिश्चित करेगा.

चंपई सोरेन ने इस मौके पर राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरायकेला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में 6 माह के अंदर सैकड़ों कंपनियों का बंद होना सरकारी विफलताओं को दर्शाता है. इस समस्या को लेकर जनता निश्चित तौर पर राज्य सरकार को सबक सिखाएगी. बैठक में मुख्य रूप से कांग्रेस जिलाध्यक्ष छोटे राय किस्कू, राजद के संजय सिंह, जेएमएम के जिलाध्यक्ष शुभेंदु महतो के अलावा तीनों दल के अन्य वरीय नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कक्षा आठवीं की बोर्ड परीक्षा हेतु हुई बैठक

Next Post

राष्ट्रीय देशज पार्टी ने चुनावी समर में रघुवर दास को खुली चुनौती देते हुए ठोका ताल

Next Post
राष्ट्रीय देशज पार्टी ने चुनावी समर में रघुवर दास को खुली चुनौती देते हुए ठोका ताल

राष्ट्रीय देशज पार्टी ने चुनावी समर में रघुवर दास को खुली चुनौती देते हुए ठोका ताल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d