रांची : मंगलवार को आजादी के दीवाने, क्रांतिकारी, वीर सपूत, शहीद सिद्ध-कान्हू, चॉंद-भैरव की स्मृति में ‘‘हूल क्रान्ति दिवस’’ मनाने हेतु झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ0 रामेश्वर उरॉंव ने एक आयोजन समिति का गठन किया है.
कमेटी के संयोजक अनादि ब्रह्म होंगे, जबकि सदस्य के रूप में रोशन लाल भाटिया, भीवी शरण, डॉ. सुशील मरांडी, अमूल्य नीरज खलखो, चैतु उरांव व बेलस तिर्की को शामिल किया गया है. यह समिति कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करेगी.

