रांचीः झारखंड हाई कोर्ट में निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम की ओर से देवघर में खरीदी गई जमीन के निबंधन को रद्द करने के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई हुई. सुनवाई के बाद अदालत में राज्य सरकार से जवाब तलब किया है. वहीं, मामले अगली सुनवाई 10 जून को होगी.
गौरतलब है कि इससे पहले याचिका जस्टिस राजेश शंकर की अदालत में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध थी. हालांकि पूर्व में इस मामले में अदालत ने उपायुक्त की ओर से निबंधन को रद करने की प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी.
दरअसल, देवघर के एलकेसी धाम में अनामिका गौतम ने अपनी कंपनी ऑनलाइन इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर जमीन की खरीदारी की है.
देवघर डीसी ने यह करते हुए उक्त जमीन की जमाबंदी रद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी कि यह जमीन बिकाऊ नहीं है जिसके बाद इसके खिलाफ इनकी ओर से हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है.
याचिका में कहा गया है कि एक्ट के अनुसार उपायुक्त को निबंधन रद्द करने की प्रक्रिया शुरू करने का अधिकार नहीं है. इस पर अदालत में उपायुक्त से जवाब मांगा है और निबंधन रद करने पर रोक लगा दी है.

