हज़ारीबाग : हज़ारीबाग में कांग्रेस पार्टी से बीते आजादी के समय से जुड़ा हजारीबाग का देव परिवार अब भाजपा से नाता जोड़ेंगे. हज़ारीबाग कांग्रेस को यह जोरदार झटका सोमवार को लगेगा जब देव पूरी परिवार समेत भाजपा की सदस्य्ता लेंगे. इस बात की पुस्टि खुद परिवार के सदस्य और पूर्व डिप्टी मेयर आनंद देव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी. जहाँ उनकी भाभी मनोज गोयल संजीव कुमार प्रफुल्ल सिंह समेत कई लोग मौजूद थे. मौके पर आनंद देव ने कहा कि सोमवार को 500 समर्थकों के साथ वे भाजपा का दामन थाम लेंगे कार्यक्रम का आयोजन जैन धर्मशाला में किया गया जिसमें सांसद सिन्हा विधायक मनीष जयसवाल दीपक प्रकाश आनंद ओझा समेत कई लोग मौजूद रहेंगे उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकलाप से प्रभावित होकर उनके पूरे परिवार ने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है.

