BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

‘महावीर अवार्ड’ से नवाजे जाएंगे सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार

by bnnbharat.com
January 27, 2021
in समाचार
‘महावीर अवार्ड’ से नवाजे जाएंगे सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: ‘सुपर 30’ के संस्थापक आनंद कुमार को ‘महावीर अवार्ड’ के लिए चुना गया है. पुरस्कार के रूप में उन्हें 10 लाख रुपये नकद, एक प्रशस्ति पत्र और एक स्मृति चिन्ह दिया जाएगा. यह पुरस्कार 29 जनवरी को चेन्नई में एक समारोह में कुमार को प्रदान किया जाएगा. इस समारोह के मुख्य अतिथि तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित होंगे जो पुरस्कार प्रदान करेंगे.

प्रतिवर्ष दिए जाने वाले इस पुरस्कार की स्थापना भगवान महावीर फाउंडेशन द्वारा की जाती है. 1994 में एन सुगलचंद्र जैन द्वारा इसकी स्थापना की गई थी. यह फाउंडेशन समाज में वंचितों और कमजोरों के कल्याण के लिए निस्वार्थ सेवा कर रहे व्यक्तियों और संस्थानों को प्रोत्साहित और सम्मान करने के लिए स्थापित किया गया था. 

कोचिंग संस्थान की खासियत

‘सुपर 30’ कोचिंग संस्थान हर साल गरीब परिवारों के 30 प्रतिभाशाली बच्चों का चयन कर आईआईटी की निशुल्क तैयारी कराता है. यह संस्थान आनंद कुमार की है. यहां पढ़ाई के साथ रहने और खाने का खर्चा भी उठाया जाता है. इसकी शुरुआत सन् 2003 में हुई थी.

आनंद कुमार की उपलब्धियां

इससे पहले आनंद कुमार को 2017 में भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा ‘राष्ट्रपति बाल कल्याण पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया था. नवंबर 2010 में शिक्षा के क्षेत्र में बिहार सरकार द्वारा सर्वोच्च पुरस्कार ‘मौलाना अब्दुल कलाम आजाद’ से नवाजा गया था. उन्हें बैंगलोर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) द्वारा ‘प्रोफेसर यशवंतराव केलकर युवा पुरस्कार’, 2010 से भी सम्मानित किया गया.

इतना ही नहीं कई पत्रिकाओं में भी उन्होंने अपनी अलग पहचान कायम की है. अप्रैल 2011 में आनंद कुमार को यूरोप की एक पत्रिका द्वारा वैश्विक व्यक्तित्वों में से एक के रूप में चुना गया था. इसके साथ ही उन्हें ब्रिटेन की पत्रिका मोनोकल द्वारा दुनिया के 20 अग्रणी शिक्षकों की सूची में चुना गया है.

उन्हें ब्रिटिश कोलंबिया, कनाडा की सरकार द्वारा भी सम्मानित किया गया था. हाल ही में आनंद को गरीबों के विशेष शिक्षण के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा सनसाइन अचीवमेंट अवार्ड ‘रियल हीरो अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है.

हाल ही में ऋतिक रोशन ने उनके जीवन पर एक बायोपिक भी की थी जो बहुत ही सफल रही. इस फिल्म को भारत में आठ राज्यों ने टैक्स फ्री किया गया था.

अपनी उपलब्धियों पर आनंद कहते है कि यह पुरस्कार और सम्मान उन्हें और बेहतर करने के लिए प्रेरणा देते हैं. यह दर्शाता है कि समाज गरीबों की जरूरतों के प्रति संवेदनशील है. कोई भी व्यक्ति द्वारा उनके उत्थान के लिए किए प्रयास बड़ी प्रेरणा देते हैं. मुझे उम्मीद है कि मैं अपने काम को और अधिक जुनून के साथ जारी रखूंगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झाड़ियों में मिला युवती का जला हुआ शव, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Next Post

1 फरवरी से होने वाले हैं ये 5 बड़े बदलाव, जेब पर होगा सीधा असर

Next Post
1 फरवरी से होने वाले हैं ये 5 बड़े बदलाव, जेब पर होगा सीधा असर

1 फरवरी से होने वाले हैं ये 5 बड़े बदलाव, जेब पर होगा सीधा असर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d