पलामूः 11 हजार वोल्ट करंट के चपेट में आने से पलामू में बड़ा हादसा हो गया. बराती गाड़ी तार की चपेट में आ गई. मनातू इमामगंज के मुख्य पथ जमुआपुल के समीप एक, तार की चपेट में आने से बस के ऊपर बैठे दो बरातियों की दर्दनाक मौत हो गई. दो लोग झुलस भी गए.
सूत्रों के अनुसार, कई बराती गाड़ी की छत पर कई लोग बैठे थे, साथ ही बस की छत पर सामान भी रखा हुआ था. बस जब जमुआ पुल के पास पहुंची तो 11 हजार तार सड़क में झुल रहा था, और तार के नीचे सपोर्टेड तार लटका हुआ था. घटना की सूचना मनातू थाना में दी गयी.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डाल्टनगंज भेज दिया है.
वहीं पाकुड़ के महेशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बासकेन्द्री गांव में सड़क बनाने वाले तारकोल (अलकतरा) का ड्रम फटने से बच्चों समेत कुल 6 लोग झुलसे गए हैं. मामले की जांच की जा रही है.

