BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दूसरे आदमी संग व्हाट्सऐप पर बात करने से नाराज़ पति ने की पत्नी की हत्या

by bnnbharat.com
August 2, 2019
in Uncategorized
दूसरे आदमी संग व्हाट्सऐप पर बात करने से नाराज़ पति ने की पत्नी की हत्या

Angered husband's wife murdered by talking to another person on whatsapps

Share on FacebookShare on Twitter

आगरा : किसी दूसरे आदमी संग व्हाट्सऐप पर बात करने के चलते पति ने पहले अपनी पत्नी को मच्छर मारने की दवा पिलाई और इसके बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. अपनी पत्नी की हत्या करने के आरोप में 26 वर्षीय इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया. यह घटना आगरा की है. आरोपी की पहचान सोनू के रूप में की गई है जो एक सब्जी विक्रेता है और पीड़िता का नाम अंजलि है.

Also Read This : मथुरा में तीन तलाक कानून के तहत हुआ मामला दर्ज

रिपोर्टों के मुताबिक, ये दोनों पिछले नौ साल से शादीशुदा हैं और इनके दो बच्चे भी हैं जिनकी उम्र क्रमश: चार और छह साल है.

अंजलि के शव को उनके घर के पास स्थित सुदामपुरी क्षेत्र के एक खाली पड़े जमीन से बरामद किया गया.

इत्माद-उद-दौला पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस अधिकारी उदयवीर सिंह मलिक के मुताबिक, “फोन पर अपनी पत्नी को किसी और शख्स संग बात करते देख सोनू आगबबूला हो गया. उसने पहले उसे मच्छर मारने की दवा पीने के लिए मजबूर किया और फिर शाम को कपड़े के एक लंबे टुकड़े से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी.”

कथित तौर पर, जिस वक्त ये सबकुछ हो रहा था उस वक्त बच्चे सो रहे थे.

मामला तब सामने आया जब अंजलि के पिता ने अपनी बेटी के घर से लापता होने की लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने तलाशी शुरू की और शव को घर के पास से बरामद किया. पोस्टमार्टम के बाद परिवारवालों को शव सौंप दिया गया.

सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया है और उस पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दिल्ली के CM ने रवीश कुमार को ‘रैमॉन मैगसेसे’ पुरस्कार मिलने पर दी बधाई

Next Post

पाक विदेश मंत्रालय ने किया ऐलान, कुलभूषण जाधव को आज मिलेगा कांसुलर एक्सेस

Next Post
पाक विदेश मंत्रालय ने किया ऐलान, कुलभूषण जाधव को आज मिलेगा कांसुलर एक्सेस

पाक विदेश मंत्रालय ने किया ऐलान, कुलभूषण जाधव को आज मिलेगा कांसुलर एक्सेस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d