BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

फ्लाइट छूटने से नाराज कांग्रेस विधायक ने एयर इंडिया स्टाफ के साथ किया दुर्व्यवहार

by bnnbharat.com
September 11, 2019
in Uncategorized
फ्लाइट छूटने से नाराज कांग्रेस विधायक ने एयर इंडिया स्टाफ के साथ किया दुर्व्यवहार
Share on FacebookShare on Twitter

छत्तीसगढ़: महासमुद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक विनोद चंद्राकर पर एयर इंडिया की स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा है. घटना सात अगस्त को रायपुर एयरपोर्ट की है. विधायक ने ऐसा उस वक्त किया जब महिला स्टाफ ने उन्हें एयरपोर्ट देरी से पहुंचने पर विमान में चढ़ने से रोका. ये जानकारी एयर इंडिया की ही रिपोर्ट में दी गई है.

रिपोर्ट में लिखा है, “विमान में पांच यात्रियों को छोड़कर बाकी सभी सवार हो गए थे. यात्रियों के लिए इंतजार किया गया और कई बार घोषणा भी की गई.” एक यात्री ने सूचना दी और बताया कि अन्य लोग रास्ते में हैं. एयर इंडिया एयर ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (एआईएटीएसएल) प्रभारी, अन्य ग्राहक सेवा एजेंट (सीएसए) के साथ एयर इंडिया के एयरपोर्ट मैनेजर, रायपुर (महिला स्टाफ) ने भी उनका इंतजार किया.

यात्री 18:13 बजे तक नहीं आए और सभी हवाई अड्डे के प्रबंधक (एपीएम) और अन्य लोग उड़ान भरने के लिए तैयार थे. एयर इंडिया की रिपोर्ट में कहा गया है कि उड़ान का दरवाजा 18:18 घंटे पर बंद हुआ और 18:30 बजे उड़ान भरी गई.”

जब समाचार एजेंसी एएनआई ने विधायक से उनपर लगे आरोपों पर बात की तो उन्होंने फोन पर कहा, “मैं एक विधायक हूं. मुझे पता है कि किसके साथ कैसे व्यवहार करना है. मैं 17:30 पर ही एयरपोर्ट पहुंच गया था.” उन्होंने सीसीटीवी की जांच कराने की भी बात कही.

उन्होंने कहा, “मेरा सामान दो बार चेक किया गया. अपने सामान की सुरक्षा जांच के कारण, मैं 18:05 बजे अंतिम गेट पर पहुंचा. मेरा और मेरे स्टाफ के सामान की दो बार सुरक्षा जांच के कारण, हमें अंतिम गेट तक पहुंचने में देरी हुई. एयर इंडिया की महिला कर्मचारी मुझ पर चिल्ला रही थी और हमें उसमें सवार नहीं होने दिया.” हालांकि जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि विधायक ही चिल्लाए थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

2014 के बाद पांच वर्षों में 8 बार झारखंड आये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Next Post

चिन्मयानंद के खिलाफ SIT को मिला बड़ा सबूत

Next Post
चिन्मयानंद के खिलाफ SIT को मिला बड़ा सबूत

चिन्मयानंद के खिलाफ SIT को मिला बड़ा सबूत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d