BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शराब के लिए पैसे नहीं मिलने से नाराज कलयुगी बेटे ने मांग पर किया जानलेवा हमला, मौत

by bnnbharat.com
March 14, 2021
in समाचार
चार पुलिस अधिकारियों की चाकू से गोदकर हत्या, 1 घायल

Four police officers killed with a knife, 1 injured

Share on FacebookShare on Twitter

चतरा:-  झारखंड के चतरा सदर थाना क्षेत्र के पटेर गांव में शराब के लिए पैसे नहीं मिलने से नाराज एक कलयुगी बेटे द्वारा रविवार को टांगी से प्रहार कर अपनी सगी मां की निर्मम हत्या करने का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. वहीं दूसरी ओर घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे अनिल भुईयां को घटना में प्रयुक्त टांगी के साथ गिरफ्तार कर लिया है. 

बताते हैं कि अनिल की मां बौद्धि देवी बाजार से लकड़ी बेचकर वापस घर लौटी थी. इसी दौरान घर में पहले से मौजूद शराबी बेटे अनिल ने उससे शराब पीने के लिए पैसे मांगे. जिसके बाद अनिल को पैसे देने से उसकी मां ने इंकार कर दिया. जिससे नाराज होकर अनिल आग बबूला हो गया और घर में रखे टांगी से अपनी मां पर ही हमला बोल दिया. हमले में माँ के गर्दन, पीठ और कंधें में गंभीर चोटें आई हैं. इधर इस घटना के बाद ग्रामीणों द्वारा पूरे मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को दे दी गई. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद महिला को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया. 

बताया जाता है कि रेफर के पश्चात भी एंबुलेंस के अभाव में महिला घंटों सदर अस्पताल में ही तड़पती रही. इस वाकये की जानकारी मिलने के बाद सदर थाना के एएसआई शशि ठाकुर ने मौके पर अस्पताल पहुंचकर अपना फर्ज निभाते हुए न सिर्फ एंबुलेंस की तत्काल व्यवस्था कराई बल्कि स्वास्थ्य कर्मियों के नदारद रहने पर डॉक्टर एसएन सिंह के मदद से महिला को स्ट्रेचर पर लादकर अस्पताल से एम्बुलेंस तक पहुंचाया तथा हजारीबाग जाने के दौरान एएसआई द्वारा घायल महिला के ईलाज में बतौर निजी स्तर पर आर्थिक सहयोग भी दिया गया. हालांकि हजारीबाग ले जाने के दौरान रास्ते में ही घायल महिला की मौत हो गई. पुलिस ने हत्यारे बेटे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

युथ इंटक के अध्यक्ष अप्रैल में झारखंड आएंगे,तैयारियों को लेकर बैठक

Next Post

नर्सिंग छात्राओं के मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो-गंगोत्री कुजूर

Next Post
नर्सिंग छात्राओं के मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो-गंगोत्री कुजूर

नर्सिंग छात्राओं के मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो-गंगोत्री कुजूर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d