BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result

सड़क हादसे में शिक्षक की मौत से गुस्साए लोगों ने फूंक डाले आधा दर्जन वाहन

by bnnbharat.com
December 20, 2019
in Uncategorized
सड़क हादसे में शिक्षक की मौत से गुस्साए लोगों ने फूंक डाले आधा दर्जन वाहन

सड़क हादसे में शिक्षक की मौत से गुस्साए लोगों ने फूंक डाले आधा दर्जन वाहन

Share on FacebookShare on Twitter

बिहार: मधुबनी जिले के फुलपरास थाना क्षेत्र के एनएच-57 पर नरहिया के समीप बाइक से स्कूल जा रहे शिक्षक को बोलेरो ने ठोकर मार दी. इससे शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गयी. सड़क हादसे में शिक्षक की मौत के बाद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा. आक्रोशित लोगों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी की गाड़ी समेत करीब आधा दर्जन गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया. घटनास्थल पर तनाव देखते हुए जिले के वरीय पदाधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक, मधुबनी जिले के फुलपरास थाना क्षेत्र के एनएच-57 पर नरहिया के समीप बाइक से स्कूल जा रहे थे. इसी बीच, बोलेरो गाड़ी ने बाइक सवार शिक्षक को ठोकर मार दी. बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. शिक्षक की मौत की सूचना मिलते ही लोग आक्रोशित हो गये और सड़क जाम कर हंगामा करने लगे.

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे प्रखंड विकास पदाधिकारी की गाड़ी को भी आक्रोशित लोगों ने नहीं छोड़ा. लोगों ने बीडीओ की गाड़ी को भी आग के हवाले कर दिया. साथ ही करीब अन्य आधा दर्जन गाड़ियों को भी फूंक डाला. लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस मूकर्दशक बनी रही. आक्रोशित लोग मौके पर पहुंचे अधिकारियों की कोई भी बात सुनने को तैयार नहीं हैं. घटनास्थल पर लोगों के आक्रोश और तनाव को देखते हुए जिले के वरीय अधिकारी पहुंच रहे हैं. वहीं, अनहोनी की आशंका के मद्देनजर आसपास के थानों की पुलिस को भी बुलाया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

महंगे होंगे Nestle के उत्पाद

Next Post

स्मृति ईरानी ने कहा, जो लोग हिंसक तत्वों को समर्थन प्रदान कर रहे हैं, उनके खिलाफ हो सख्त कार्रवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d