बिहार: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के सियासी गलियारे से आ रही है, जहां राष्ट्रीय जनता दल में बाहुबली रामा सिंह की एंट्री तत्काल टल गई है.
दरअसल, लोजपा छोड़कर राजद में आने का सपना संजोए रामा सिंह को आज ही पार्टी की सदस्यता ग्रहण करनी थी लेकिन आनन-फानन में इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है.
रामा की एंट्री पर बवाल पार्टी के कद्दावर नेता और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह के विरोध से शुरू हुआ था इसके बाद तेजस्वी ने पार्टी में डैमेज कंट्रोल की नीति को अपनाते हुए या फैसला लिया है.
कुछ दिन पहले ही तेजस्वी यादव से मुलाकात कर राजद को ज्वाइन करने की घोषणा करने वाले रामा सिंह आज ही अपने लाव लश्कर और समर्थकों के साथ पटना में आरजेडी ज्वाइन करने वाले थे, लेकिन फिलहाल उनकी राजद में इस जॉइनिंग को टाल दिया गया है.
जानकारी के मुताबिक, रामा सिंह की एंट्री का मामला इतना तूल पकड़ने लगा है कि इस मामले में पार्टी के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को हस्तक्षेप करना पड़ा है.

