BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पिता को हिस्सा नहीं मिलने से नाराज बेटे ने दादा को उतारा मौत के घाट

by bnnbharat.com
August 2, 2020
in Uncategorized
सिमडेगा में मौत का तांडव, महुआ चुनने को लेकर आपसी झड़प में 3 की मौत, 1 अन्य घायल
Share on FacebookShare on Twitter

मीरजापुर: जिगना थाना क्षेत्र के बसेवरा कला गांव में जमीन बंटवारे को लेकर नाती ने दोपहर दिनदहाड़े धारदार हथियार से अपने दादा की हत्या कर मौके से फरार हो गया. पुलिस तलाश में जुट गयी है. फिलहाल अभी तक मामला दर्ज नहीं हुआ है. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

उक्त गांव निवासी ओंकारनाथ दुबे (82) पड़ोसी भृगुनाथ के घर कथा सुनने गया था. दोपहर लगभग दो बजे कथा सुनने के बाद अपने घर जा रहा था. घर से कुछ दूर पहले ही घात लगाए बैठे ओंकारनाथ के पौत्र ने धारदार हथियार से गर्दन पर हमला कर दिया. चीख पुकार सुनकर आस-पास के लोग पहुंच गए. ग्रामीण घायल वृद्ध को अस्पताल ले जाने की तैयारी में थे. लेकिन कुछ देर बाद वृद्ध ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. ग्रामीणों ने तत्काल जिगना पुलिस को सूचना दी .

पुलिस ने फरार आरोपी की आस-पास तलाश की. लेकिन तब तक वह भाग निकला था. गांव में दिनदहाड़े वृद्ध की हत्या से सनसनी फैल गयी. परिजनों ने बताया कि मृतक के दो पुत्र हैं. वे छोटे बेटे रामकृष्ण के परिवार के साथ रहते थे. मकान की नींव खुदाई को लेकर बंटवारे का विवाद चल रहा था. दोनों बेटों के बीच तनातनी चल रही थी. इसी विवाद को लेकर वृद्ध की हत्या की गयी है. थानाध्यक्ष छोटक यादव ने बताया कि जमीन बंटवारे को लेकर पौत्र ने अपने दादा की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी है. घटना के बाद फरार आरोपी की तलाश की जा रही है. जल्द ही गिरतारी कर ली जाएगी.

पिता को हिस्सा नहीं मिलने से नाराज था बेटा

बडे़ बेटे रामकृष्ण को जमीन में हिस्सा नहीं मिलने से पुत्र काफी नाराज था. इसी बात को वह अपने दादा से आए दिन झगड़ा करता था. इसी बंटवारे को लेकर पौत्र ने ही अपने दादा को मौत के घाट उतार दिया. वहीं चर्चा है, डेढ़ दशक पहले पत्नी की मौत के बाद से ही ओंकारनाथ छोटे बेटे के साथ रहने लगे थे. इसी को लेकर बड़ा बेटा और उसका पुत्र खुन्नस खाए रहते थे.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रक्षाबंधन पर्व, महत्व एवं शुभ मुहूर्त

Next Post

CM योगी का अयोध्या दौरा रद्द

Next Post
CAA: हिंसा करने वाले ‘दंगाई’ कोरोना से भी खतरनाक- CM योगी

CM योगी का अयोध्या दौरा रद्द

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d