BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

वैक्सीन लेने के बाद भी कोरोना पॉजिटिव हो गए अनिल विज

by bnnbharat.com
December 6, 2020
in समाचार
वैक्सीन लेने के बाद भी कोरोना पॉजिटिव हो गए अनिल विज
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: कोरोना वैक्सीन लेने के बाद भी हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज कोविड पॉजिटिव हो गए हैं. अनिल विज ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. अनिल विज ने कहा कि डॉक्टरों ने उन्हें पहले ही बता दिया था कि कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगने के 14 दिन बाद ही शरीर में एंटीबॉडीज बनेगी. इसके बाद ही कोरोना से उनकी रक्षा हो पाएगी. यानी कि इस पूरी प्रक्रिया में 42 से 45 दिन का वक्त लगता है. इसके बीच में वैक्सीन से कोई सुरक्षा नहीं है.

अनिल विज ने कहा है कि वैक्सीन लेने के बाद भी वह एहतियात बरत रहे थे, बावजूद इसके कोरोना की चपेट में आ गए. उन्होंने कहा कि उनका इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है और वह ठीक महसूस कर रहे हैं.

आपको बता दें कि अनिल विज हरियाणा के गृह मंत्री के साथ-साथ स्वास्थ्य मंत्री भी हैं. उन्हें 20 नवंबर को अंबाला हॉस्पिटल में कोरोना वायरस की वैक्सीन कोवैक्सीन की प्रायोगिक खुराक दी गई थी. बताया जा रहा है कि 28 दिन बाद वैक्सीन का दूसरा डोज दिया जाएगा. अनिल विज के साथ 200 वालंटियर्स को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी गई थी. भारत बायोटेक कोवैक्सीन के तीसरे चरण के प्रायोगिक परीक्षण कर रही है. अगर तीसरे चरण का परीक्षण भी सफल रहता है तो मंजूरी लेकर इसे बाजार में उतारा जा सकता है.

दरअसल 20 नवंबर को अनिल विज ने कोरोना की वैक्सीन कोवैक्सीन लिया था. शनिवार 5 दिसंबर को उन्होंने ट्वीट कर कहा कि वे वैक्सीन लेने के बाद भी कोरोना पॉजिटिव हो गए थे. कोरोना वैक्सीन लेने के बावजूद अनिल विज के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर से हड़कंप मच गई.

पीजीआई के कुलपति डॉ. ओपी कालरा ने कहा था कि कोवैक्सीन के खतरे काफी कम हैं. अभी तक की रिसर्च में एक दो वालंटियर को हल्का बुखार व टीके के स्थान पर दर्द जैसी समस्या आई है. हमारे सभी वालंटियर स्वस्थ हैं और अभी तक किसी को कोरोना होने की रिपोर्ट भी नहीं है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

किसान आंदोलन: अब 9 दिसंबर को होगी अगली बैठक

Next Post

विदेशी शराब के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, ट्रक जब्त

Next Post
विदेशी शराब के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार,  ट्रक जब्त

विदेशी शराब के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, ट्रक जब्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d